{"_id":"624ede99ae2a3a77ce53824b","slug":"bku-bhanu-president-hot-talk-with-bjp-mla-chhotelal-verma-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मंच पर भाजपा विधायक से भिड़े भाकियू भानु के अध्यक्ष, दोनों में हुई तीखी बहस, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मंच पर भाजपा विधायक से भिड़े भाकियू भानु के अध्यक्ष, दोनों में हुई तीखी बहस, वीडियो वायरल
Thu, 07 Apr 2022 06:23 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 Apr 2022 06:23 PM IST
सार
आगरा में भाकियू भानु के अध्यक्ष एक निजी कार्यक्रम के मंच पर भाजपा विधायक से भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम के मंच पर हुई दोनों नेताओं में बहस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा और भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के बीच तकरार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक दिन पुराना बताया गया है। इसमें विधायक छोटेलाल वर्मा काफी गुस्से में दिख रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार को शमसाबाद में एक निजी कार्यक्रम था, जिसमें विधायक छोटेलाल वर्मा और भानु प्रताप सिंह शामिल हुए थे। मंच पर दोनों नेताओं के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
वीडियो में भाकियू भानु के अध्यक्ष अंगुली दिखाकर भाजपा विधायक से बात कर रहे हैं। विधायक भी काफी गुस्से में दिख रहे हैं। मंच पर मौजूद लोग दोनों नेताओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। एक मिनट के वीडियो में दोनों नेता तीखी बहस करते दिखाई दे रहे हैं। इसका वजह क्या थी, यह पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन