{"_id":"699389938673f155cf0559a5","slug":"bjym-leader-and-tsi-clash-after-car-parked-on-road-agra-news-c-364-1-ag11019-125280-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क पर खड़ी की कार, भाजयुमो नेता और टीएसआई में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क पर खड़ी की कार, भाजयुमो नेता और टीएसआई में झड़प
Tue, 17 Feb 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
आगरा। थाना जगदीशपुरा के मारुति एस्टेट चौराहा पर सोमवार रात सड़क पर कार खड़ी करने पर भाजयुमो के महानगर उपाध्यक्ष गोगा मौर्य और यातायात पुलिस निरीक्षक (टीएसआई) कमल कुमार के बीच विवाद हो गया। झड़प कार का चालान काटने पर शुरू हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष बोदला चौकी पहुंचे।
घटना की जानकारी मिलते ही भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। चौकी के बाहर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद सुलह हो गई। भाजयुमो नेता ने बताया कि वह अपने भाई को पुत्र प्राप्ति की खुशी में मिठाई लेने रुके थे, तभी टीएसआई ने सीट बेल्ट न लगाने की बात कहकर चालान काटने की कोशिश की। थाना प्रभारी जगदीशपुरा का कहना है कि बातचीत कर मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस को किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। संवाद