फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJYM leader accused of raping girl child in custody

दुष्कर्म का आरोपी भाजयुमो नेता जिला अस्पताल से गिरफ्तार

Sun, 01 Aug 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
BJYM leader accused of raping girl child in custody
मैनपुरी। किशनी के एक गांव निवासी बालिका के साथ तमंचा के बल पर दुष्कर्म का आरोपी भाजयुमो नेता रविवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जिला अस्पताल में भर्ती हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सीओ और एसपी ने अस्पताल पहुंच कर आरोपी से पूछताछ की। भाजयुमो नेता का इलाज चलने तक उसे किशनी पुलिस की निगरानी में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव में 27 जुलाई को 11 वर्षीय बालिका भारतीय जनता युवा मोर्चा के किशनी मंडल मंत्री गोविंद चौहान के घर टीवी देखने गई थी। घर में आरोपी के अलावा उसके माता-पिता मौजूद थे। आरोपी नाबालिग को बहाने से दूसरे कमरे में ले गया, जहां उसने बालिका के साथ तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहा है। सूचना पर सीओ सिटी अभय नारायण राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप मौके पर पहुंचे और गोविंद को हिरासत में ले लिया। एसपी अशोक कुमार राय भी जिला अस्पताल पहुंच गए। किशनी पुलिस ने आरोपी गोविंद को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस निगरानी में जिला अस्पताल में आरोपी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी
किशनी पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह लगातार चकमा देता आ रहा। रविवार को जहर खाने के बाद वह जिला अस्पताल में भर्ती हुआ।
किशनी में बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित गोविंद के जिला अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। वह जहर खाने के बाद भर्ती हुआ था। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।-अभय नारायण राय, सीओ सिटी
अस्पताल से भी फरार हो गया था आरोपी
मैनपुरी। किशनी में 11 साल की बालिका से दुष्कर्म करने का आरोपी रविवार को नाटकीय ढंग से जहर खाकर जिला अस्पताल पहुंचा। एक बार पुलिस को देखकर वह अस्पताल से भाग गया। इसके बाद नाटकीय ढंग से दोबारा खुद ही अस्पताल पहुंचा, जहां उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
किशनी में बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गोविंद चौहान रविवार की सुबह 10:50 बजे जहर खाकर साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। यहां उसे भर्ती कर डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया। अस्पताल में पुलिस देखकर वह साथियों के साथ वहां से भाग गया। अस्पताल प्रशासन ने जहर खाकर आए युवक के भाग जाने की सूचना कोतवाली पुलिस को भेजी। करीब एक घंटे बाद 11:50 बजे गोविंद चौहान फिर से अस्पताल पहुंचा। ईएमओ डॉ.पीके दुबे ने उसे दोबारा भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। इसी बीच यहां पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तब अस्पताल प्रशासन को पता चला कि युवक दुष्कर्म का आरोपी है।
गाड़ी में कौन थे
जिला अस्पताल पहुंचे आरोपी के साथ दो गाड़ियां चल रहीं थीं, जिनमें कुछ भगवाधारी लोग मौजूद थे। जैसे ही एसपी जिला अस्पताल पहुंचे गाड़ियां और उनमें बैठे लोग गायब हो गए।
किशनी निवासी युवक को 10:50 बजे जहर खाने की बात बताते हुए भर्ती कराया गया था। दो मिनट बाद पहुंची पुलिस को देखकर वह अस्पताल से भाग गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। करीब एक घंटे बाद वह फिर से अस्पताल में भर्ती हुआ है। अस्पताल पहुंची पुलिस से पता चला है कि वह दुष्कर्म का आरोपी है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। : डॉ.पीके दुबे, प्रभारी ईएमओ, जिला अस्पताल
सदन में उठाएंगे बालिका से दुष्कर्म का मामला
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र में तीन दिन पहले बालिका से दुष्कर्म के मामले को कांग्रेस सदन में उठाएगी। सड़क से लेकर सदन तक बालिका को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी। यह बातें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहीं।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने अमर उजाला से कहा किशनी क्षेत्र में बालिका से किए गए दुष्कर्म के मामले ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। भाजयुमो नेता ने बालिका से दुष्कर्म किया। भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस पीड़ित पक्ष पर दबाव बना रही है। जबकि बालिका का गंभीर हालत में सैफई में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को जानकारी दे दी गई है। कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल भी गंाव जाकर पीड़ित परिवार से मिलेगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जरूरत पड़ने पर कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

पूर्व सीएम ने आरोपी को संरक्षण देने का लगाया आरोप
किशनी। थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पूर्व सीएम ने सवाल उठाते हुए आरोपी को संरक्षण देने की बात कही। कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को जिला अस्पताल से निगरानी में ले लिया। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक एकाउंट पर एक अखबार में छपी खबर का हवाला देते हुए आरोपी को भाजपा द्वारा संरक्षण दिए जाने की बात कही थी। पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई। कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल से निगरानी में ले लिया। वह जहर खाने के बाद वहां भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed