फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJYM district vice president beat up a youth in a dispute over bus operation, spread panic by firing

Agra News: भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने बस संचालन के विवाद में युवक को पीटा, फायरिंग कर फैलाई दहशत

Sat, 19 Apr 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
BJYM district vice president beat up a youth in a dispute over bus operation, spread panic by firing
मैनपुरी। स्टेशन रोड पर शुक्रवार रात ट्रैवल एजेंसी पर टिकट काट रहे युवक पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने अपने भाईयों के साथ मिलकर फरसे से हमला कर दिया। बचाव में आए लोगों पर भी लाठी-डंडे, ईंटों से हमला करने के बाद फायरिंग कर इलाके में दहशत फैल दी। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष की भी ट्रैवल एजेंसी है। दिल्ली रूट पर बस संचालन के वर्चस्व की पुरानी लड़ाई का यह नया घटनाक्रम है। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। इधर, घायल की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

वाकया के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड खरगजीत नगर के रहने वाले संतोष भदौरिया शनिवार रात को रामराज्य ट्रैवल्स एजेंसी पर टिकट काट रहे थे। तभी वहां शिवेंद्र ट्रैवल्स के विक्रांत चौहान, जो कि भाजपा युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष हैं। वह अपने भाई विशाल चौहान, शिवा चौहान निवासी किशनी हाल निवासी मदार दरवाजा सदर कोतवाली अपने 8-10 अन्य साथियों के साथ आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडों और फरसे से उन पर हमला कर दिया। संतोष को पिटता देख आशीष और अतुल निवासी खरपरी बचाने के लिए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। स्टेशन रोड पर उक्त घटना के चलते यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। तब आरोपी असलहों से फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। फायरिंग से स्टेशन रोड पर दहशत पैदा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने संतोष भदौरिया की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----

दिल्ली रूट पर प्राइवेट बस संचालन को लेकर है वर्चस्व की लड़ाई, दिन में ही लिख गई थी वारदात की पटकथा
शहर में स्टेशन रोड और रेलवे जंक्शन के पास रात होते ही कई प्राइवेट बसों का परिवहन शुरू हो जाता है। यहां संचालित ट्रैवल एजेंसी पर यात्रियों के लिए बसों की बुकिंग की जाती है। प्राइवेट बसों का संचालन लंबे समय से हो रहा है। बस संचालन यहां कुछ ट्रैवल एजेंसी संचालक अपना वर्चस्व रखते हैं। इसी को लेकर टकराव की स्थिति आए दिन होती है। शुक्रवार रात हुई इस घटना की पटकथा दिन में ही लिख गई थी। दरअसल, दिल्ली रूट पर शिवेंद्र ट्रैवल्स वाले अपनी ही बसों का संचालन चाहते हैं। एक ट्रैवल एजेंसी संचालक का रसूख तो इतना है कि कई राजनीतिक लोग व अधिकारी भी संरक्षण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौन रहते हैं अधिकारी, किसी दिन हो सकती है बड़ी वारदात
बीच सड़क पर ही बसों को खड़ा कर यहां सवारियों को भरा जाता है। इसके बाद भी पुलिस और प्रशासन से लेकर परिवहन विभाग तक के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। आए दिन विवाद की स्थिति पैदा होती है। यहां किसी भी दिन कोई बड़ी घटना जिले की किरकिरी करा सकती है।

पुलिस कह रही तलाश की बात, आरोपी लगा रहे राजनीतिक जुगाड़
पुलिस इस मामले के आरोपियों के फरार होने व उनकी तलाश की बात कह रही है। जबकि इस घटना के बाद शुक्रवार रात से लेकर शनिवार को दिनभर आरोपी यहां-वहां राजनीतिक जुगाड़ लगाने और पुलिस पर गिरफ्तारी न करने व केस खत्म करने का दबाव बनवाने के लिए घूमते रहे। मगर, पुलिस उन तक नहीं पहुंच सकी।

----
वर्जन
स्टेशन रोड पर मारपीट की घटना सामने आई है। फायरिंग नहीं हुई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। - अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed