फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP workers postcards written by Jai Shri Ram will send to Mamta Banerjee

भाजपा कार्यकर्ता ममता बनर्जी को भेजेंगे 'जय श्री राम' लिखे 40 हजार पोस्टकार्ड

Mon, 03 Jun 2019 05:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
BJP workers postcards written by Jai Shri Ram will send to Mamta Banerjee
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल में 'जय श्री राम' के नारे को लेकर देशभर में सियासी घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपाइयों के निशाने पर हैं। कहीं ममता के पुतले फूंके जा रहे हैं तो कहीं जुलूस निकाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मथुरा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। भाजपा कार्यकर्ता ममता बनर्जी को जय श्रीराम लिखे हुए पोस्टकार्ड भेजेंगे। इसके लिए भाजपाइयों को उनका पता उपलब्ध कराया गया है, जिस पर ये कार्ड भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


साल के अंत में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव है। भाजपा हर कीमत पर पश्चिम बंगाल को कब्जाने के लिए अभियान दर अभियान चलाकर जनता में पैठ बनाना चाहती है, जिससे कि विधानसभा चुनाव में परचम लहराते हुए सरकार बना सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल भाजपा कार्यकर्ता जय श्रीराम लिखे पोस्टकार्ड पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेज रहे हैं। यह पोस्टकार्ड नबन्ना (14 वां फ्लोर) सरत चटर्जी रोड शिबपुर हावड़ा, वेस्ट बंगाल, पिन कोड 711102 के लिए भेजे जा रहे हैं। 

भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार ने बताया कि मथुरा भाजपा 40 हजार पोस्टकार्ड पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजेगी। रविवार से कार्ड भेजने शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed