फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP workers perform havan on Prime Minister Narendra Modi's birthday in agra

आगरा में ऐसे मना पीएम मोदी का जन्मदिन, भाजपाइयों ने किया हवन, स्कूल-कॉलेजों में हुआ पौधारोपण

Fri, 18 Sep 2020 01:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Sep 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
BJP workers perform havan on Prime Minister Narendra Modi's birthday in agra
आगरा में ऐसे मना पीएम मोदी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के मौके पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने हवन करवाए और मिठाइयां बांटी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केट भी काटा। मास्क और सैनिटाइजर वितरण किया गया। महानगर भाजपा की ओर से दिव्यांगों को व्हील चेयर आदि का वितरण किया गया। 

विज्ञापन


भाजपा महानगर की ओर से जैन तीर्थस्थल दादाबाड़ी शाहगंज में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने पांच ट्राई साइकिल, पांच व्हील चेयर, 10 बैसाखी और पांच वॉकर दिव्यांगों को दिए। संचालन हेमंत भोजवानी ने किया। इस मौके पर राकेश गर्ग, सुनील अग्रवाल, इंद्रजीत आर्य, निर्मला दीक्षित, नीरज गुप्ता, रश्मि सिंह, आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, महेंद्र जैन, संदेश जैन, सुमित उपाध्याय, रजनीश यादव आदि थे। 
विज्ञापन



ताजगंज में भाजपा कार्यकर्ता राजेश राठौर ने नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर अमन सुहैल और कर्मचारियों के साथ ताजगंज के बाजारों में स्वच्छता अभियान चलाया। लोहामंडी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने माहौर बस्ती में कमजोर तबके के बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। इस दौरान पार्षद शरद चौहान, वैभव गर्ग, अभिषेक वर्मा, ललितेश चौधरी, अंसार अली, शंकरलाल माहौर, राजेंद्र माहौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

BJP workers perform havan on Prime Minister Narendra Modi's birthday in agra
केक काटते हुए भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

शंकरगढ़ की पुलिया पर शिविर लगाकर 70 जरूरतमंदों का स्वास्थ्य परीक्षण करके दवा वितरण की। भाजपा नेता केके भारद्वाज, डॉ. ललित पचौरी, नागेंद्र पाठक, वैद्य कालीचरन पचौरी ने मरीजों को देखा। रावली मंडल के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। 

शमसाबाद के ठेरई में हवन यज्ञ कराया गया। इसके बाद मिठाई बांटी गई। ग्राम पंचायत में मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए। छावनी मंडल व अटल चौक में अभिनव मौर्य ने दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल बांटी। मनकामेश्वर मंदिर पर भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में गरीबों को फल वितरण किया गया। 

BJP workers perform havan on Prime Minister Narendra Modi's birthday in agra
स्कूल-कॉलेजों में हुआ पौधारोपण - फोटो : अमर उजाला
एनएसएस की इकाइयों ने 150 पौधे लगाए

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों की ओर से जिले के विभिन्न संस्थानों में 150 पौधे लगाए गए। पालीवाल पार्क परिसर में कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने दो पीपल के पौधे लगाए। 

इसके बाद कुलपति ने संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय और डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में एनएसएस इकाइयों के साथ पीपल के पौधे लगाए। डॉ. एमपीएस में 50 पीपल के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष एके सिंह, विशिष्ट अतिथि एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर, डॉ. सीपी गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed