फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP workers busy preparing to celebrate Atal's birth centenary with great pomp

Agra News: अटल की जन्म शताब्दी को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे भाजपाई

Tue, 28 Jan 2025 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
BJP workers busy preparing to celebrate Atal's birth centenary with great pomp
कासगंज। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को धूमधाम से मनाने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार से 31 जनवरी तक अटल स्मृति संकलन अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही 15 फरवरी से 15 मार्च तक अटल विरासत सम्मेलन आयोजित होंगे।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अटल स्मृति संकलन अभियान के तहत अटल विहारी वाजपेयी के साथ साझा किए गए किसी भी क्षण की स्मृति को संग्रहित किया जाएगा। यह स्मृति पेपर कटिंग, किताब पर दिया ऑटोग्राफ, ऑडियो क्लिप, वीडियो क्लिप किसी भी रूप में हो सकती है। इसके लिए कार्यकर्ता लोगों के पास जाकर उनको सम्मानित करेंगे तथा स्मृति को सम्मानपूर्वक लेकर संकलित करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या संघ के किसी अनुसांगिक संगठन के साथ कार्य करदने वाले सभी वरिष्ठ जनों को सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी के साथ ही अटल पर लिखे लेख, कविता, पुस्तकों को एकत्रित कर सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद इनमें से चुनी गई जानकारी को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। 15 फरवरी से आयोजित होने वाले विरासत सम्मेलन में जिले के प्रबुद्धजन, उनके प्रशंसक आदि आमंत्रित होंगे। उनके साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed