{"_id":"6330951e491fd3023e301a25","slug":"bjp-worker-ran-away-with-the-keys-of-the-robbers-bike-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: लुटेरों की बाइक की चाबी ले भागा भाजपा कार्यकर्ता, हैरान करनी वाली है ये घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: लुटेरों की बाइक की चाबी ले भागा भाजपा कार्यकर्ता, हैरान करनी वाली है ये घटना
Sun, 25 Sep 2022 11:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:21 PM IST
सार
जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मोबाइल लूटने आए लुटेरों के उस समय होश उड़ गए, जब भाजपा कार्यकर्ता ने लुटेरों की बाइक से चाबी निकाल ली और वहां से दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के बेवर में शनिवार की देर शाम गग्गरपुर पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता का मोबाइल लूटने की कोशिश की। तभी कार्यकर्ता ने फुर्ती दिखाते हुए बदमाशों की बाइक की चाबी निकाल ली। लोगों को एकत्र होता देख बदमाश बाइक छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को कब्जा में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में टीचर्स कॉलोनी निवासी भाजपा कार्यकर्ता नितिन त्रिपाठी शनिवार देर शाम टहल कर गग्गरपुर पुल से होते हुए घर आ रहे थे। गग्गरपुर पुल के पास पहुंचने के बाद वह लघुशंका करने लगे। तभी एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। नितिन ने मोबाइल मजबूती से पकड़ रखा था, इस कारण बदमाश नहीं छीन सके।
विज्ञापन
नितिन ने फुर्ती दिखाते हुए एक लुटेरे को धक्का दे दिया और बाइक की चाबी निकाल कर वहां से शोर मचाते हुए भागना शुरू कर दिया। कुछ दूर पहुंचने के बाद लुटेरे वहां आ गए और उससे हाथापाई करने लगे। तभी वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। यह देखकर लुटेरे दूसरी बाइक पर बैठ कर भाग निकले।
विज्ञापन
नितिन ने बताया कि जिस समय लुटेरे उसके साथ घटना को अंजाम दे रहे थे, उसी दौरान एक युवक भी कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट किए खड़ा था। दोनों लुटेरे उसी बाइक पर बैठ कर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लुटेरों की बिना नंबर की बाइक को कब्जा में लेकर जांच शुरू कर दी है।