फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP won all nine assembly seats in Agra in the last elections 2017

UP Chunav 2022: आगरा जिले में 37 साल के सियासी सफर में एक से 9 सीट पर पहुंची भाजपा

Wed, 09 Feb 2022 01:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 01:18 PM IST
सार

आगरा में भाजपा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बीते विधानसभा चुनाव 2017 में रहा, जब पार्टी ने सभी 9 सीटें जीतकर जिले में अपना परचम लहरा दिया। 

विज्ञापन
BJP won all nine assembly seats in Agra in the last elections 2017
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

ताजनगरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 37 साल का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। अपने गठन के बाद पहली बार 1985 में विधानसभा चुनाव में उतरी पार्टी ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक सीट जीतकर खाता खोला था। इसके बाद 1993 में राम लहर में पार्टी के छह विधायक चुने गए। वर्ष 2007 और 2012 के चुनावों में पार्टी के दो-दो विधायक ही चुने जा सके। मोदी लहर में 2017 में क्लीन स्वीप करके नौ विधानसभा सीटों पर कब्जा कर लिया। इस बार पार्टी पर पुराना प्रदर्शन बरकरार रखने की चुनौती है।

विज्ञापन


ताजनगरी की सियासत में पहली बार 37 साल पहले भाजपा मैदान में उतरी तो 2017 के चुनाव परिणाम से अपनी मजबूती को साबित कर दिया। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार 1989 के चुनाव में भाजपा के तीन विधायक चुने गए तो 1991 के चुनाव में पांच सीटों पर विजय पताका फहराई।  राम लहर में 1993 के चुनाव में पार्टी के छह विधायक चुने गए। 1995 में एक बार फिर से भाजपा का ग्राफ गिरा और वह चार सीट ही जीत सकी। 

विज्ञापन

2017 के चुनाव में किया क्लीन स्वीप

वर्ष 2002 में एक बार फिर भाजपा के पांच सीटें जीतकर ताजनगरी की सियासत में अपनी जमीन को मजबूत किया। भाजपा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बीते विधानसभा चुनाव 2017 में रहा, जब पार्टी ने सभी 9 सीटें जीतकर जिले में अपना परचम लहरा दिया। हर सीट पर न केवल जीत का अंतर बढ़ा, बल्कि वोट प्रतिशत भी जबरदस्त उछाल पा गया। भाजपा प्रत्याशियों को 64 फीसदी तक वोट पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

2007, 2012 में गिर गया ग्राफ

बसपा ने 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई तो आगरा में भाजपा का ग्राफ बेहद नीचे आ गया। तब भाजपा के केवल दो विधायक ही जीत पाए। पांच साल बाद 2012 में जब सपा सरकार प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ बनी तो भी आगरा में भाजपा का ग्राफ दो सीट पर ही बना रहा। भाजपा आगरा उत्तर और दक्षिण सीट जीत पाई। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की लहर आई तो साल 2017 में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐतिहासिक रूप में जिले की सभी 9 सीटें पार्टी ने जीतीं।  

भाजपा का ग्राफ
चुनाव    जिले में सीट

1985   - 1
1989   - 3
1991   - 5
1993   - 6
1996   - 4
2002   - 5
2007  -  2
2012  -  2
2017    -9
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed