{"_id":"5aa75ed34f1c1b8e778b5253","slug":"bjp-win-two-district-zila-panchayat-adhyaksh-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब इन 2 और जिलों में भी खिसकी सपा की जमीन, भाजपा ने ऐसे किया जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इन 2 और जिलों में भी खिसकी सपा की जमीन, भाजपा ने ऐसे किया जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के फिरोजाबाद और आगरा के उम्मीदवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत चुनाव में भी सपा की जमीन खिसकती दिख रही है। आगरा और फिरोजाबाद में भाजपा के उम्मीदवार काजिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होना तय हो गया है।
आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रबल प्रताप सिंह (राकेश बघेल) की ताजपोशी तय हो गई है। अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए सिर्फ उन्हीं का नामांकन हुआ है। इससे उनके निर्विरोध चुने जाने का रास्ता खुल गया है।
15 मार्च को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी जीत की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इधर, प्रमाण पत्र मिलने से पहले ही भाजपा ने विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया।

जीत का साइन दिखाते बीजेपी के नेता
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट में नामांकन हुआ। पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक यह प्रक्रिया चली।
मगर, चार घंटे के दौरान सिर्फ प्रबल प्रताप सिंह ही भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा के साथ नामांकन करने पहुंचे। वह भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी तो नहीं थे लेकिन भाजपा के झंडे और नेताओं के साथ उन्होंने नामांकन किया।
हालांकि निर्विरोध चुने जाने का रास्ता खुल जाने के बाद भाजपाई खेमे ने उन्हें गले लगाया और सीधे पार्टी कार्यालय ले गए। इससे पहले प्रबल प्रताप ने चार सेट में अपना पर्चा दाखिल किया।

इस वक्त तक किया इंतजार
भाजपा
- फोटो : amar ujala
किसी ने नहीं किया नामांकन रिटर्निंग आफीसर (आरओ) नामांकन के लिए तीन बजे तक इंतजार करते रहे। मगर, भाजपा प्रत्याशी के अलावा दूसरा कोई दावेदार नामांकन करने नहीं पहुंचा। नामांकन का समय खत्म होने के बाद उनके पर्चों की जांच की गई।
इसके बाद प्रबल प्रताप जैसे ही आरओ के कमरे से बाहर निकले तो समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। जीत के जयकारे गूंज उठे। काफी संख्या में पहुंचे समर्थक ढोल नगाड़े की थाप पर नाच उठे।
निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ होने के बाद अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, मेयर नवीन जैन सहित तमाम वरिष्ठ नेता प्रबल को बधाई देने कलक्ट्रेट पहुंच गए।

फिरोजाबाद में अनमोल का अध्यक्ष बनना तय
समर्थकों से घिरे अमोल यादव
- फोटो : अमर उजाला
पिछले साल 26 सितंबर को तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव का तख्ता पलट कर दिया था। सदन में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का 36 जिला पंचायत सदस्यों ने समर्थन किया था। तब से यह पद रिक्त है।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक/आरओ जयनाथ यादव का कहना है कि प्रबल प्रताप के पर्चों में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। 15 मार्च दोपहर तीन बजे तक का समय नाम वापसी के लिए निर्धारित है। इसके बाद ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
इधर फिरोजाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी अमोल यादव ने नामांकन किया। सपा प्रत्याशी निर्मला यादव का नामांकन पत्र निरस्त होने के कारण अमोल यादव का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय हो गया है।