{"_id":"5b9374d7867a557eb3413dbc","slug":"bjp-will-celebrate-janseva-week-on-birth-anniversary-of-deendayal-upadhyaya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जनसेवा सप्ताह मनाएगी भाजपा, चलाया जाएगा ये अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जनसेवा सप्ताह मनाएगी भाजपा, चलाया जाएगा ये अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद भाजपा के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के जयपुर हाउस में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 17 से 25 सितंबर तक जनसेवा सप्ताह के कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। इसकी सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं।
प्रदेश संगठन मंत्री ने बताया कि जन सेवा सप्ताह में भाजपा अपने संगठन के हर मंडल स्तर पर मेडिकल कैंप लगाएगी, जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे। इस सप्ताह के तहत आयुष्मान भारत योजना के कार्डों का वितरण होगा। कैंपों में सांसद व विधायक उपस्थित रहेंगे। 16 सितंबर को हर विधानसभा क्षेत्र में काव्यांजलि का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अटल जी की कविताओं का पाठ व गायन किया जाएगा।
बंसल ने बताया कि अटलजी के निधन के कारण संगठन का काम रोका गया था। अब बूथ समितियों के गठन को पूर्ण करने के लिए 10 सितंबर का समय तय हुआ है। बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता हर बूथ स्तर पर भाजपा के सदस्य बनाएंगे।
विज्ञापन
जनता में लाभार्थी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सांसद व विधायक प्रत्येक माह में 10 दिन तक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। भाजपा द्वारा अक्टूबर तथा दिसंबर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा, इनमें सांसद व विधायक उपस्थित रहेंगे।

Trending Videos
महानगर इकाई को फटकार
बैठक में संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने 50 सक्रिय कार्यकर्ताओं की फर्जी सूची देने पर आगरा महानगर इकाई को फटकार भी लगाई। उन्होंने महानगर इकाई से पिछले निर्देशों के अनुसार तैयार की गई 50 कार्यकर्ताओं की सूची मांगी। महानगर इकाई ने जैसे ही यह सूची उन्हें उपलब्ध कराई, इसे देखकर वो भड़क गए।
बंसल ने कहा कि बिना समन्वय समिति की बैठक के इस सूची को तैयार किया गया है। महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने जब इससे इनकार किया तो संगठन मंत्री ने कहा कि उनकी इंटेलीजेंस सभी पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली पर पूरी नजर रखे हुए हैं। संगठन मंत्री ने बताया कि यह सूची बंद कमरे में तैयार की गई। उन्होंने इस फर्जी सूची को खारिज करते हुए 10 सितंबर तक नई सूची तैयार करने का आदेश दिया है।