फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp wil be win all 6 seat

जिले की सभी सीटें  जीतेगी भाजपा: श्याम

Tue, 03 May 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 03 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
bjp wil be win all 6 seat
बृज क्षेत्र कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोशीला स्वागत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया का सोमवार को बृज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की फूलमाला पहनाई।
विज्ञापन

स्वागत से अभिभूत श्याम भदौरिया ने कहा, प्रदेश नेतृत्व ने मिशन 2017 के तहत आगरा जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। सभी के सहयोग से वह इस काम को पूरा करेंगे। सांसद बाबूलाल ने कहा, मोदी सरकार ने गांव, गरीब और किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। अगर उन योजनाओं का प्रचार जिला संगठन ने मिलकर किया तो यूपी में भाजपा की सरकार ही बनेगी।
विज्ञापन

बृजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि श्याम भदौरिया को संगठन चलाने का पुराना अनुभव है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, विभाग संगठन मंत्री अतुल अवस्थी, योगेंद्र सिंह चौहान, पूर्व सांसद प्रभूदयाल कठेरिया, भानु प्रताप सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राना, उदयभान सिंह, बलबीर सिंह कहरवार, केके भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिवहरे समाज के युवा राजनीति में आगे आएं
शिवहरे समाज एकता परिषद एवं शिवहरे वाणी प्रकाशन की ओर से सोमवार को मदिया कटरा स्थित होटल वैभव पैलेस में भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में भागीदारी करने का आह्वान किया।

उन्होंने समाज के युवाओं से बदलाव लाने के लिए राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का अनुरोध किया। विनोदचंद गुप्ता एडवोकेट, भगवानस्वरूप शिवहरे, दयाशंकर शिवहरे, सुरेशचंद्र शिवहरे आदि ने भी विचार व्यक्त किए। मनोज शिवहरे, मुकुंद शिवहरे, अमित शिवहरे, विनय, प्रभात गुप्ता आदि मौजूद रहे।  संचालन अरविंद गुप्ता ने किया। शिवहरे वाणी के संपादक सोम साहू ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed