फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP wants to germinate the seeds of division: Dimple Yadav

विभाजन का बीज अंकुरित करना चाहती है भाजपा : डिंपल यादव

Wed, 11 Sep 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
BJP wants to germinate the seeds of division: Dimple Yadav
करहल। गांव नगला टांक कंझरा में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची सांसद यादव के निशाने पर भाजपा सरकार रही। उन्होंने कहा कि भाजपा विभाजन का जो बीज बो चुकी है उसे अंकुरित करना चाहती है। इसे लिए घृणा और द्वेष फैला रही है। देश की जनता जागरूक है, वह ऐसा नहीं होने देगी। ये बात उन्होंने रेल दुर्घटनाओं की साजिश को लेकर कही।
विज्ञापन


सांसद गांव में शहीद रामाधार यादव की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचीं थीं। उन्होंने भाजपा द्वारा विदेशों में जाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश का अपमान किए जाने के सवाल पर कहा कि वे सच बोल रहे हैं। युवा जानते हैं कि क्या देश में बेरोजगारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा बुलडोजर और एनकाउंटर के माध्यम से नकारात्मक राजनीति की तरफ ले जाना चाहती है। उन्होंने समाजवादी पार्टी सरकार में हुए विकास कार्यों पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सरकार में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस बनवाया। इस पर सेना के विमान भी उतरे हैं। पूरे देश में ऐसा निर्माण और कहीं नहीं हुआ है l उन्होंने कहा कि पहले गुजरात मॉडल की बात की जाती थी, गुजरात मॉडल कोई मॉडल नहीं था वाकई में अगर कोई मॉडल था तो वो उत्तर प्रदेश मॉडल था l
विज्ञापन

चुनाव के सवाल पर सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव की बात कहती है तो सभी प्रदेशों के विधानसभा चुनाव एक साथ क्यों नहीं कराए जा रहे हैं। करहल उप चुनाव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर डिंपल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी सब आए थे, लेकिन परिणाम सभी ने देखा। करहल उप चुनाव में भी उन्होंने सपा की जीत का दम भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सैफई ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव यादव, अनिल यादव पूर्व विधायक, विधायक बृजेश कठेरिया विधायक, चेयरमैन अब्दुल नईम, नेम सिंह यादव, रामनारायण बाथम, ब्रजकुमार, रामबरन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed