फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP UP chief Swatantra Dev Singh targets Priyanka Gandhi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले, प्रियंका गांधी को नहीं है धर्म और समाज की समझ

Tue, 31 Dec 2019 06:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
BJP UP chief Swatantra Dev Singh targets Priyanka Gandhi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 'भगवा' वाले बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को समाज और धर्म की समझ नहीं है। भगवा पर जो बयान दिया है, वो राष्ट्र और संतों का अपमान हैं। हिंदू समाज का अपमान है।
विज्ञापन


मंगलवार को वृंदावन के श्रीपाद बाबा आश्रम और चंद्र मौलेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने आए स्वतंत्र देव सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस, सपा और बसपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने जनता को गुमराह कर प्रदेश में उपद्रव कराए हैं, लेकिन लोगों की जैसे ही समझ में आया, सब कुछ सामान्य हो गया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस राजशाही व्यवस्था को सरदार बल्लभभाई पटेल ने खत्म किया था, उसे को ये अब आगे बढ़ा रहे हैं। इनकी राजनीति वंशवाद के बाहर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एकाएक लोगों को गुमराह किया गया कि आपको निकाल दिया जाएगा। घरों से बाहर कर दिया जाएगा। इससे लोग सड़कों पर आ गए। लेकिन, जैसे ही यह बात लोगों की समझ में आई, विरोध प्रदर्शन बंद हो गया। 

स्वतंत्र देव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के उन लोगों के लिए है, जिनके मंदिर तोड़ दिए गए। बेटियों को जबरन उठा लिया गया, मजबूरन वे लोग अपना वतन छोड़कर भारत में शरणार्थी बने हुए हैं, लेकिन कुछ लोगों ने इस कानून को लेकर भ्रम फैलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed