{"_id":"d2dfda745ca256480437598ea7bf37e9","slug":"bjp-to-protest-the-dignity-forgotten-spai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के विरोध में मर्यादा भूले सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के विरोध में मर्यादा भूले सपाई
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 27 May 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की नाकामी गिनाने निकले समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अनुमति लिए बगैर सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक गधा जुलूस निकाला। सपा ने न सिर्फ धारा-144 उल्लंघन किया, बल्कि राजनीतिक मर्यादा को ताक पर रख दिया।
उन्होंने गधों के गले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित कई बड़ नेताओं के फोटो लटका रखे थे। सबसे शर्मनाक यह रहा कि जुलूस की तरफ पुलिस ने पीठ घुमा ली तो प्रशासन न चुप्पी साध ली।
लोहिया वाहिनी के शहर अध्यक्ष रमाकांत लवानिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे सुभाष पार्क पर एकत्र हुए। जुलूस में पदाधिकारी अच्छे दिन कब आएंगे...., काला धन कब आएगा... जैसे नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के कार्यालय तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान ज्ञापन लेने आईं तो सत्ताधारी नेताओं ने कह दिया कि ज्ञापन डीएम को साहब को देंगे। जिलाधिकारी ने पांच लोगों को बुलाया और ज्ञापन ले लिया। डीएम आफिस में घुसने के लिए कई नेता तो पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए। प्रदर्शन में नदीम मंसूरी, नदीम नूर, कायमउ्द्दीन राईन, शादाब खान, फिरोज खान, शाह मलिक, बनवारी लाल यादव, दिलीप बघेल आदि शामिल रहे।
अब जवाब भी सुन लीजिए...
जुलूस की अनुमति के संबंध में एडीएम सिटी से पूछा गया तो वे बोले, उन्हें जानकारी नहीं है। इधर, लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष रमाकांत लवानिया ने इस सवाल पर कहा, अनुमति के लिए समय कहां था। रात में कार्यक्रम तय किया और सुबह प्रदर्शन। गधों को शामिल करने और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्तियों के फोटो लगाने पर उनका कहना था कि यह सांकेतिक था।