फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp ticket distribution become tough in up municipal election

निकाय चुनावः वेस्ट यूपी में टिकट बंटवारा भाजपा के लिए बना सिरदर्द

Fri, 20 Oct 2017 10:10 AM IST
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 20 Oct 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
bjp ticket distribution become tough in up municipal election
bjp logo
यूपी में निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिवाली बाद इसका औपचारिक ऐलान भी हो जाएगा। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेयर के लिए टिकट बंटवारा भाजपा के लिए सिरदर्द बनने जा रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल भाजपा हाईकमान जिन नामों पर विचार कर रहा है वह संघ की पसंद नहीं हैं। जबकि कुछ जिलों में सांसद और मंत्रियों की पसंद अलग-अलग होने से भी खींचतान मच रही है।
विज्ञापन


इस समय उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की सियासत गरमाई हुई है। सभी पार्टियां इस इलेक्शन को दमदारी के लिए लड़ने का एजेंडा तैयार करने में जुटी हैं। भाजपा ने भी प्रत्याशियों का चयन शुरू कर दिया है। हर जिले से दावेदारों की संख्या बड़ी लंबी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

bjp ticket distribution become tough in up municipal election
BJP LOGO
मथुरा, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद नगर निगम के लिए मेयर प्रत्याशी की घोषणा भाजपा के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। हालांकि पांच दिन पहले लखनऊ में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा था कि भाजपा नेताओं के परिवार में किसी को टिकट नहीं दिया जाएगा लेकिन मंत्री, विधायक अभी भी जुगत में लगे हैं। किसी की कोशिश अपने बेटे को मेयर बनाने की है तो किसी की पत्नी को चुनाव लड़ाने की। 

bjp ticket distribution become tough in up municipal election
भाजपा का लोगो
खास बात यह है कि पश्चिमी उत्तरप्रदेश के सभी नगर निगमों को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों को करीब-करीब तय कर लिया है लेकिन इन नामों पर संघ की सहमति नहीं बन पा रही है। संघ की पसंद वाले लोग भाजपा की सूची में ही नहीं है। 

जबकि कुछ महानगरों में मंत्री, सांसद और विधायक तीनों अलग-अलग दावेदार लेकर मैदान में कूद गए हैं। इनके बीच सहमति नहीं बन पा रही है। भाजपा नेताओं को डर है कि कहीं ऐसा न हो जिस गुट को टिकट न मिले वही अंदरखाने चुनाव को प्रभावित करने में जुट जाए।

निकाय चुनाव को भी फतह करेगी भाजपा: श्रीकांत शर्मा

bjp ticket distribution become tough in up municipal election
bjp leader shrikant sharma - फोटो : pti
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि भाजपा निकाय चुनाव को भी फतह करेगी। प्रदेश में ही नहीं देश भर में भाजपा के पक्ष में माहौल है। नवंबर के पहले सप्ताह में सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। चयन कमेटी हर नाम पर मंथन करेगी। 

भाजपा किसी मंत्री और सांसद के रिश्तेदारों को टिकट नहीं देगी। कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा जा रहा है। मंत्री और विधायकों के साथ संगठन के लोग प्रचार में लगाए जाएंगे। सभी जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। प्रभारी मंत्रियों को भी कहा गया है वह अपने अपने क्षेत्र में रहकर चुनाव की तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed