फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp targets congress and samajwadi pary over caa protests

भाजपा का बड़ा आरोप, नागरिकता कानून पर हिंसक प्रदर्शन के लिए कांग्रेस-सपा जिम्मेदार

Mon, 30 Dec 2019 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Dec 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
bjp targets congress and samajwadi pary over caa protests
नागरिकता कानून का विरोध करते लोग - फोटो : PTI
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के लिए विपक्षी दलों को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता सीएए को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जिसके कारण प्रदेश में माहौल खराब हुआ है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने रविवार को मैनपुरी में पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने विरोधी दल सपा और कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लोगों का नागरिकता देने वाला कानून है, लोगों की नागरिकता लेने का इसमें कोई प्रावधान नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों को अपने ही देश में परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ऐसे ही लोगों को राहत देने के लिए भारत में नागरिकता देने की व्यवस्था की गई। इस कानून में ऐसा कहीं नहीं लिखा गया है कि मुस्लिम या किसी अन्य को नागरिकता नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान से आने वाले 500 से अधिक मुसलमानों को भी भारत की नागरिकता दी गई है। कुछ राजनीतिक दल एक जाति विशेष का राजनीति में लाभ लेने के लिए लोगों के बीच भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे लोगों की मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा घर-घर जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी देगी। 
 
कांग्रेस पर साधा निशाना


प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा यूपी पुलिस पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कि कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल मुस्लिम वोटों का लाभ उठाने के लिए नौटंकी कर रहे हैं। प्रियंका गांधी को बिना हेलमेट के स्कूटी पर यात्रा नहीं करनी चाहिए थी। ये सब उनके द्वारा मुस्लिम वोटों के लाभ के लिए किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed