फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP state president Bhupendra Singh claimed victory in Mainpuri bypoll 2022

Interview: मैनपुरी के साथ रामपुर-खतौली में भी खिलेगा 'कमल', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया जीत का दावा

Fri, 02 Dec 2022 12:18 AM IST
मुकेश कुमार नीलेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
नीलेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Dec 2022 12:18 AM IST
सार

चुनाव प्रचार के लिए मैनपुरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने अमर उजाला से खास बाचतीच की। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में भाजपा मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ रामपुर और खतौली में भी जीत दर्ज करेगी। 

विज्ञापन
BJP state president Bhupendra Singh claimed victory in Mainpuri bypoll 2022
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी है। पार्टी के दिग्गज मंत्री और नेता समाजवादी पार्टी के गढ़ में कमल खिलाने के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार के लिए मैनपुरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर के बाद अब मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही खतौली, रामपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कमल खिलेगा। अमर उजाला से विशेष बातचीत में भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं की तपस्या और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत बड़ी जीत हासिल करेंगे। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश...

विज्ञापन


सवाल: मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही खतौली और रामपुर विधानसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी किस आधार पर जीतेगी ? 
जवाब: भाजपा का संगठनात्मक ढांचा है। पार्टी अपने काम और कार्यकर्ताओं की टीम के आधार पर चुनाव लड़ती है। हर चुनाव जीतना पार्टी का लक्ष्य रहता है। हम चुनाव प्रचार में जुटे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की तपस्या तथा केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर सभी सीटों पर जीतने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सवाल: मैनपुरी को सपा का गढ़ कहा जाता है। आज तक मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज नहीं की है। ऐसे में सपा को कैसे टक्कर देंगे ? 
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब: लोकतंत्र में बेहतर करने की चुनौती हर बार रहती है। 2019 के आम चुनाव में भाजपा ने सपा को कांटे की टक्कर दी थी। यही कारण है कि बसपा से गठबंधन के बाद भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जीत घटकर सिर्फ 94 हजार वोटों की रह गई थी। इस बार मुलायम नहीं हैं, हमारे लिए अवसर है। मैनपुरी का कार्यकर्ता इतिहास बदलेगा और अब मैनपुरी में कमल खिलेगा। 

सवाल: भाजपा पर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात न करने के आरोप लगते रहे हैं। विपक्ष इन मुद्दों पर हमेशा हमलावर रहा है। 
जवाब: विपक्ष भाजपा के 50 सालों के घोषणा पत्र निकाल ले। हमने जो कहा है वह किया है। केंद्र में वर्ष 2014 से पहले का और उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले का कालखंड देख लें। देश और प्रदेश के लिए भाजपा की सरकारें बेहतर साबित हुई हैं। हमारी सरकारों में एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। सर्वसमाज का विकास और विश्वास हमारी पार्टी ने जीता है। 

सवाल: चुनाव से पहले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा कम करने के मुद्दे पर सपा लगातार भाजपा को घेर रही है। 
जवाब: सभी को सुरक्षा देना राज्य सरकार का कर्तव्य है। हमारी सरकार ने प्रदेश की जनता को भयमुक्त समाज दिया है। श्रेणीबद्ध सुरक्षा का निर्धारण सुरक्षा समितियां करती हैं। सुरक्षा समितियों की सिफारिश पर ही नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराई जाती है। मतदाता जानता है कि सपा सोची समझी साजिश के तहत दुष्प्रचार कर रही है।

सवाल: चुनाव से पहले गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव की भूमिका की पड़ताल शुरू हो गई है। इस पर क्या कहेंगे ? 
जवाब: गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में सीबीआई जांच चल रही है। कई लोगों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। शिवपाल सिंह की भूमिका की पड़ताल सीबीआई जांच का ही हिस्सा है। इससे सरकार का कुछ लेना देना नहीं है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए इसे ही मुद्दा बनाने की नाकाम कोशिश की जा रही है।

सवाल: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से क्या लक्ष्य निर्धारित किया गया है ?  
जवाब: भाजपा ने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य तय किया है। हम इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की दम पर हम सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed