फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP started Deendayal Upadhyay training campaign

Agra News: भाजपा ने शुरू किया दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान

Thu, 19 Feb 2026 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
BJP started Deendayal Upadhyay training campaign
आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी


आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को लोहामंडी स्थित एक फार्म हाउस में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि अमित वाल्मीकि ने कहा कि निरंतर सीखते रहने वाला ही जीवन में आगे बढ़ता है। जिस दिन सीखना बंद हो जाता है, उसी दिन से विकास भी रुक जाता है। उन्होंने प्रशिक्षण महाभियान को संगठन की मजबूती के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। इससे पार्टी बूथ स्तर पर और अधिक सक्रिय, संगठित और प्रभावी बनेगी। कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त और अनुशासित बनाने पर भी जोर दिया गया। इस बार कार्यकर्ताओं को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी प्रशिक्षित कर सक्षम बनाया जाएगा। कार्यशाला में टीएन अग्रवाल, रश्मि धाकड़, निर्मला दीक्षित, अरुण पाराशर, हेमंत भोजवानी, राहुल सागर, मनमोहन कुशवाह, रोहित कत्याल, संध्या जोशी, निधि शर्मा, उपमा गुप्ता, संजय अरोरा, विजय भदौरिया सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अंत्योदय लक्ष्य की ओर बढ़ेगा संगठन
एमएलसी विजय शिवहरे ने बताया कि इस प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, सरकार की नीतियों और जनसेवा के मूल मंत्र से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान संगठन की मजबूती, विस्तार और अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने इस बात पर बल दिया कि बूथ स्तर तक सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से संपूर्ण महाभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed