फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP’s Rajya Sabha Picks: Focus on Caste Balance, Three Faces from the Braj Region

भाजपा का जातीय संतुलन वाला दांव: राज्यसभा में ब्रज के तीन चेहरे, लोधी-कुर्मी समीकरण साधने की कवायद

Tue, 06 Oct 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 06 Oct 2026 10:25 AM IST
सार

भाजपा की यूपी राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची में धर्मपाल सिंह, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार समेत आठ नाम शामिल हैं। सूची में ओबीसी और दलित प्रतिनिधित्व पर भी जोर दिखता है।
 

विज्ञापन
BJP’s Rajya Sabha Picks: Focus on Caste Balance, Three Faces from the Braj Region
भाजपा का झंडा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची में रामप्रताप समेत ब्रज के तीन मजबूत नेताओं को जगह देने से क्षेत्र में सांसदों की संख्या 8 से बढ़कर 11 हो जाएगी। आगरा में अब भाजपा के पांच सांसद हो जाएंगे। पार्टी ने पीडीए की काट के लिए अपने पुराने वोट बैंक को मजबूत करने पर बल दिया है। लोधी, कुर्मी और क्षत्रिय मतदाताओं को मजबूती से जोड़ने के लिए ब्रज में भरोसेमंद लोगों को नई जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची से संकेत मिले हैं कि नए जातीय समर्थन की कोशिशों के बीच पार्टी इस बात पर खास जोर देना चाह रही है। हालांकि यूजीसी को लेकर हाल में सबसे उग्र प्रदर्शन एत्मादपुर की उसी बाइसी से हुआ, जहां की सियासत में रामप्रताप प्रभावशाली हैं।
विज्ञापन


श्रुति गंगवार बरेली के दिग्गज भाजपा नेता रहे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं। उनके सांसद बनने से कुर्मी वोटबैंक में भरोसा बढ़ेगा। वहीं, लोध वोटरों को बरकरार रखने के लिए पूरन लाल लोधी को ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बनाया तो आंवला सीट से विधायक डाॅ. धर्मपाल सिंह को राज्यसभा का टिकट भी इसी रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed