फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP President JP Nadda will address meeting of workers in agra

मिशन 2022: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जानेंगे आगरा का मिजाज, सीएम योगी के भी आने की संभावना

Fri, 06 Aug 2021 09:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Aug 2021 09:51 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आठ अगस्त को आगरा आएंगे। वह यहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर ताजनगरी का मिजाज जानेंगे। 

विज्ञापन
BJP President JP Nadda will address meeting of workers in agra
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : Twitter : @JPNadda

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य आठ अगस्त को आगरा में आएंगे। पार्टी अध्यक्ष संगठन की बैठक के बाद चिकित्सकों के सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसे लेकर गुरुवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं आगरा प्रभारी अश्वनी त्यागी ने संगठन की बैठक करके आगमन की तैयारियों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आठ अगस्त को सुबह 11 बजे आगरा पहुंचेंगे। वह फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास में भाजपा ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सांसद, विधायक, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी।  
विज्ञापन


चुनाव को लेकर होगा विचार विमर्श
बैठक में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के साथ ही पार्टी के आगामी चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे से फतेहाबाद रोड स्थित मैरिज होम में चिकित्सकों का कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मान होगा। इसमें भाजपा ने ब्रज क्षेत्र के चिकित्सकों को आमंत्रित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि गुरुवार को आगरा के प्रभारी एंव प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना: उत्सव के बीच निशुल्क अन्न पाकर कार्डधारक खुश, पहले दिन 1.20 लाख कार्ड धारकों को राशन

उन्होंने बताया कि सात अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल भी आगरा पहुंचेंगे। तैयारियों को लेकर हुई बैठक में प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, अंजुला माहौर, मेयर नवीन जैन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed