फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pradhan mantri garib kalyan anna yojana agra 1.20 get ration first day

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना: उत्सव के बीच निशुल्क अन्न पाकर कार्डधारक खुश, पहले दिन 1.20 लाख कार्ड धारकों को राशन

Fri, 06 Aug 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Aug 2021 12:04 AM IST
सार

पीएम के संबोधन के बाद सरकार की ओर से दिए गए थैले (करीब 25 किलोग्राम की क्षमता का) में गेहूं या चावल में से एक  राशन दिया गया। थैले पर प्रधानमंत्री का चित्र छपा हुआ था। वहीं, कार्ड धारकों को ब्रोशर भी दिया गया।

विज्ञापन
pradhan mantri garib kalyan anna yojana agra 1.20 get ration first day
राज्यमंत्री राशन किट देते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बृहस्पतिवार को ‘अन्न महोत्सव’ का आयोजन किया गया। जिले के एक लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों को राशन (प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल) निशुल्क दिया गया। दुकानों को गुब्बारे और फूल मालाओं से सजाया गया था। इस माहौल में अन्न पाकर कार्ड धारक खुश दिखे। इस दौरान एलईडी और टीवी पर प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुनवाया गया।

विज्ञापन

पीएम के संबोधन के बाद सरकार की ओर से दिए गए थैले (करीब 25 किलोग्राम की क्षमता का) में गेहूं या चावल में से एक  राशन दिया गया। थैले पर प्रधानमंत्री का चित्र छपा हुआ था। वहीं, कार्ड धारकों को ब्रोशर भी दिया गया। इसके मुख्य पृष्ठ पर ‘इरादे एक, काम अनेक’ लिखा हुआ है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चित्र भी है। सबसे ऊपर राम जन्मभूमि, अयोध्या में स्थापित राम दरबार का चित्र सबसे ऊपर दिया गया है। विधायक योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, रामप्रताप सिंह चौहान ने अन्न वितरण कार्यक्रमों में भाग लिया। जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि रात नौ बजे तक राशन का वितरण किया गया। पहले दिन 1.20 लाख कार्ड धारकों को लक्ष्य रखा गया। एक लाख से अधिक लोगों को राशन बांट दिया गया।  
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने पांच दुकानों का निरीक्षण किया
अपर मुख्य सचिव, शासन नोडल अधिकारी के तौर पर बृहस्पतिवार को शहर में मौजूद रहे। उन्होंने पांच राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। लाभार्थियों को राशन भी बांटे। बालूगंज में गिरीश चंद्र की दुकान, अर्जुन नगर में सुखेंद्र की दुकान, नरीपुरा में अरविंद यादव और किशन सत्यार्थी की दुकान व खेरिया मोड़ स्थित उपभोक्ता सहकारी समिति का निरीक्षण किया। खेरिया मोड़ में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

pradhan mantri garib kalyan anna yojana agra 1.20 get ration first day
आगरा में राशन ले जाती महिला - फोटो : अमर उजाला
45 लोगों को दिया था आमंत्रण
दोपहर 01:08 बजे - भोगीपुरा स्थित लक्ष्मी देवी की दुकान को गुब्बारों व फूल माला से सजाया गया था। दुकानदार विजेंद्र सिंह ने बताया कि कुर्सियों पर लोग बैठे। 45 थैले दुकान को प्राप्त हुए थे, इतने ही लोगों को आमंत्रण पत्र देकर राशन के लिए बुलाया गया था। दुकानदार समझा रहे थे कि सभी को राशन मिलेगा। 

पंडाल को सजाया गया था
दोपहर 01:18 बजे- भोगीपुरा शाहगंज में उमेश कुमार जैन की दुकान पर टीबी लगाई गई थी। पंडाल को सजाया गया था। कार्ड धारक कुर्सियों पर बैठकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुन रहे थे। थैले में ब्रोशर रखकर भी दिया जा रहा था। दुकानदार उमेश कुमार जैन ने बताया कि 50 थैले दुकान को उपलब्ध कराए गए थे। 

‘मास्क नहीं तो राशन नहीं’
दोपहर 01:30 बजे- लोहामंडी स्थित विजेंद्र सिंह की दुकानदार पर एलईडी लगाई गई थी। दुकान को सजाया गया। सूचना चस्पा की गई थी कि ‘मास्क नहीं तो राशन नहीं’। जिन कार्ड धारकों को पहले दिन आमंत्रित किया था, वह राशन ले जा रहे थे। दुकानदार विकास ने बताया कि 61 थैले उपलब्ध कराए गए थे। 

 संकट की घड़ी में बड़ी राहत 
कोरोना महामारी की संकट की घड़ी में सरकार की ओर से कई चरणों में निशुल्क राशन उपलब्ध कराने से बड़ी राहत मिली है। - संजय, प्रकाश नगर 

निशुल्क राशन बांटने से गरीबों को काफी मदद मिल गई। कोरोना के दौरान काम धाम भी बंद हो गए। आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ा। - अंजू, भोगीपुरा 

जवाहर बाग कांड: अभी तक नहीं आई मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव की डीएनए रिपोर्ट, अदालत में प्रार्थनापत्र देंगे वकील  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed