फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP SP Singh Baghel Demand Taj Mahal to be opened for tourists at night

ताजमहल को पर्यटकों के लिए रात 11 बजे तक खोलने की मांग, सांसद ने लोकसभा में उठाई आवाज

Sun, 14 Feb 2021 07:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Feb 2021 07:42 AM IST
विज्ञापन
BJP MP SP Singh Baghel Demand Taj Mahal to be opened for tourists at night
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

आगरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने ताजनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ताजमहल को रात 11 बजे तक खोलने और शहर में यमुना नदी पर बैराज बनाए जाने की मांग शनिवार को लोकसभा में उठाई। सांसद ने शून्यकाल में कहा कि ताजमहल को एनजीटी और शीर्ष अदालत के मानदंडों के अनुरूप रात्रि 11 बजे तक पर्यटकों के लिए खोला जाना चाहिए।

विज्ञापन


सांसद बघेल ने कहा कि शहर में एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाया जाए और यमुना नदी पर बैराज का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि नदी किनारे बसे सभी शहरों में रिवर फ्रंट बनने से ही पर्यटन बढ़ा है और अहमदाबाद में सावरमती, लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट इसके उदाहरण हैं। ऐसा ही आगरा में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि आगरा के पर्यटन उद्यमी भी ताजमहल को रात में खोले जाने की मांग उठाते आ रहे हैं। पर्यटन उद्यमियों का कहना है कि ताज पर एलईडी लाइटिंग कर रात 11 बजे तक खोला जाए, जिससे देश और दुनियाभर के सैलानियों के लिए एक नया आकर्षण बढ़े और लोग ताजमहल को दूधिया रोशनी में देखने के लिए खिंचे चले आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1945 में अमेरिकी फौज ने ताज पर डाली थी फ्लड लाइट

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 1945 में अमेरिकी फौज के जवानों ने ताज में वीई डे (विक्टरी इन यूरोप) मनाया था, उस दौरान ताजमहल पर फ्लड लाइटों से रोशनी डाली गई थी। आजादी से पहले उत्तर भारत के सर्किल सुपरिटेंडेंट रहे एमएस वत्स ने अपनी रिपोर्ट में ताजमहल पर लाइटिंग के बारे में जानकारी दी है। उनकी रिपोर्ट में ताज पर विश्व युद्ध के दौरान मुख्य गुंबद पर बंधीं बल्लियों की पाड़ और ताज पर अमेरिकी फौज के रोशनी करने की तस्वीरें भी दी गई थीं।

यान्नी के शो के लिए रंगीन रोशनी में नहाया था ताज

20 से 24 मार्च, 1997 तक ताजमहल के पीछे ग्यारह सिड्डी स्मारक के पास प्रसिद्ध यूनानी संगीतकार यान्नी ने शो किया था, जिसमें वहीं से ताज पर चार दिनों तक रंगबिरंगी फ्लड लाइटों से रोशनी डाली गई थी। उस दौर में ताजमहल पर रंगीन लाइटिंग की तस्वीरों ने दुनियाभर में ऐसा जादू चलाया कि उसके बाद से ताजनगरी में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ती चली गई।

सारेगामापा शो में आखिरी बार जगमगाया ताज

यान्नी के शो के दो साल बाद वर्ष 1999 में तब टीवी के प्रसिद्ध शो ‘सारेगामापा’ के फाइनल को ताजमहल के पीछे स्टेज बनाकर शूट किया गया था। भारतीय पर्यटकों में ताजमहल को लेकर उसके बाद क्रेज नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed