फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Sakshi Maharaj sold his plot in agra

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बेचा अपना प्लॉट, इन्होंने खरीदा

Tue, 16 Oct 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 16 Oct 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Sakshi Maharaj sold his plot in agra
तहसील परिसर में भाजपा सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आगरा के पीपी नगर स्थित अपना प्लॉट बेच दिया है। सोमवार को निबंधन विभाग पहुंचकर फरीदाबाद निवासी एक खरीददार के नाम बैनामा किया। साक्षी महाराज के अचानक सदर तहसील परिसर में पहुंचने से लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन


भाजपा सांसद डॉ. स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज के नाम सदर तहसील अंतर्गत मौजा बाबरपुर के पीपी नगर में 167.22 वर्ग मीटर का प्लॉट था। इसी प्लॉट के बैनामा के लिए वो सुबह निबंधन विभाग कार्यालय खुलते ही पहुंच गए। 
विज्ञापन


फरीदाबाद निवासी शशि गौतम पत्नी राजीव गौतम के नाम उन्होंने अपने प्लॉट का बैनामा किया। सर्किल रेट के अनुसार, 20.77 लाख रुपये में सब रजिस्टार प्रथम के यहां इसका बैनामा किया गया। इस पर 2.10 लाख रुपये के स्टांप लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षी महाराज के अचानक तहसील परिसर पहुंचने से तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। मगर, थोड़ी ही देर में स्थिति स्पष्ट हो गई। बैनामा के बाद भाजपा सांसद आगरा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed