फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp mp sakshi maharaj car accident in etah

एटा में बाल-बाल बचे सांसद साक्षी महाराज, हादसे को बताया हत्या का षड्यंत्र

Tue, 14 Nov 2017 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला एटा
टीम डिजिटल/अमर उजाला एटा Updated Tue, 14 Nov 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
bjp mp sakshi maharaj car accident in etah
सांसद सच्च्दिानंद हरि साक्षी - फोटो : अमर उजाला
एटा में मंगलवार सुबह हुए एक हादसे में सांसद साक्षी महाराज बाल-बाल बच गए। तेज गति से आ रहे एक टैंकर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ अन्य लोगों को मामूली चोट भी लगी। 
विज्ञापन


बता दें कि उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज का एटा में शिकोहाबाद रोड पर आश्रम है। मंगलवार को वे ‌दिल्ली से अपनी कार में बैठकर एटा आए थे और अपने आश्रम जा रहे थे। ऐसे में जीटी रोड स्थित शिकोहाबाद तिराहे पर तेज गति से आ रहे एक टैंक‌र ने सांसद साक्षी की कार में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसा एक अन्य वाहन के बीच में आ जाने के कारण हुआ था। हादसे के बाद सांसद की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई है। कार में बैठे सांसद सहित 5 लोग बाल-बाल बच गए। कुछ को हल्की चोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का षड्यंत्र

bjp mp sakshi maharaj car accident in etah
हादसा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जीटी रोड पर हादसे में टैंकर की चपेट में आया ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। करीब 30 मिनट तक हाईवे भी जाम रहा। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सांसद को सुरक्षित उनके आश्रम तक पहुंचाया। मामले में सांसद के चालक अजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

रिपोर्ट में चालक ने सांसद की हत्या का षड्यंत्र होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed