{"_id":"5d1ae21a8ebc3e3c6609b702","slug":"bjp-mp-raj-kumar-chahar-demands-special-package-for-bateshwar-atal-bihari-vajpayee-hometown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक स्थल पर दिखेगी विकास की 'किरण', सांसद ने मांगा विशेष पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक स्थल पर दिखेगी विकास की 'किरण', सांसद ने मांगा विशेष पैकेज
Tue, 02 Jul 2019 10:19 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
राजकुमार चाहर
फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने सोमवार को लोकसभा में बटेश्वर के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बटेश्वर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए केंद्र सरकार विशेष पैकेज दे।
उन्होंने कहा कि बटेश्वर का महत्व पर्यटन और धार्मिक रूप दोनों से है। ब्रहमलाल जी मंदिर की ख्याति दूर दूर तक है। बटेश्वर में मंदिरों की अद्भुत श्रंखला भी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव भी बटेश्वर है। बटेश्वर जैन तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ की जन्म स्थली भी है। इन कारणों से इसका विकास किया जाना आवश्यक है।
राजकुमार चाहर ने फतेहपुर सीकरी के विकास का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सीकरी स्मारक को देखने के लिए दुनिया भर से बड़ी संख्या में सैलानी आते तो हैं लेकिन, रात्रि विश्राम नहीं करते। उनके ठहराव के लिए कुछ और आकर्षक चीजें होना जरूरी है।

Trending Videos
उन्होंने तेरह मोरी बांध को झील के रूप में विकसित किए जाने की मांग रखी। कहा कि इसे झील के रूप में विकसित किया जाए। मुगलों के जमाने में सीकरी में विशालकाय मोती झील थी। झील में नौका चलेंगी, स्टीमर चलेंगे तो सैलानियों के स्मारक देखने के अतिरिक्त और भी आकर्षण होंगे। इससे वे रात में भी रुकेंगे।