{"_id":"6151e13b66c74d6043140b23","slug":"bjp-mp-hema-malini-said-officers-for-clean-mathura-and-vrindavan-monitor-development-work","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: हेमा मालिनी ने धार्मिक नगरी की सफाई का दिया संदेश, पति के इलाज को सांसद के पैरों में गिरी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: हेमा मालिनी ने धार्मिक नगरी की सफाई का दिया संदेश, पति के इलाज को सांसद के पैरों में गिरी महिला
Tue, 28 Sep 2021 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:18 AM IST
सार
मथुरा सांसद हेमा मालिनी इन दिनों मथुरा में हैं और लगातार दौरे कर रही हैं। हाल ही में मथुरा सांसद ने कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर लांच किया था। अब विकास कार्य और मथुरा की योजनाओं की समीक्षा की और संदेश दिया कि मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ रखें।
विज्ञापन
मथुरा: सांसद हेमा मालिनी योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने एक बार फिर विकास के साथ धर्मनगरी मथुरा-वृंदावन की स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को साफ संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मथुरा धार्मिक स्थली होने के साथ पर्यटन केंद्र भी है, यहां देश-विदेश से यात्री निरंतर आते रहते हैं। जितनी अधिक सफाई होगी, यहां की वही छवि देश और विदेश में जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने फ्लाईओवर, पुलों के साथ उनके सर्विस रोड को भी साफ-सुथरा एवं हरियालीयुक्त रखने को कहा। उन्होंने कोसी नाला एवं अन्य नालों के पानी को लेकर चिंता जताते हुए इसके शुद्धिकरण के पश्चात ही यमुना में छोड़े जाने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि यमुना हमारी पवित्र एवं पौराणिक नदी है, यह स्वच्छ होनी चाहिए। जवाहर बाग में किए कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, विधायक बलदेव पूरन प्रकाश, एमएलसी संजय लाठर आदि ने स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, उपाध्यक्ष एमवीडीए नगेंद्र प्रताप, सीडीओ डॉ. नितिन गौड़, एसपी सुरक्षा आनंद कुमार, पीडी बलराम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
इन योजनाओं की हुई समीक्षा
सांसद ने बीएसएनएल द्वारा फाइवर केबल बिछाने, परिक्रमा मार्ग को साफ-सुथरा रखने, हृदय योजना के अंतर्गत फाउंटेन एवं लाइट लगाने, अमृत योजना के अंतर्गत पार्क बनाने, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना, प्रधानमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना, अंडरग्राउंड बिजली लाइन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता कार्यक्रम, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री आदर्श गांव, कृषि विज्ञान केंद्र, अवस्थापना संबंधी कार्यक्रम, नमामि गंगे योजना, सीवर लाइन योजना स्मार्ट सिटी योजना आदि योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
मथुरा: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने लॉन्च किया कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर, जानें इसकी खासियत
पति के इलाज के लिए सांसद के पैरों में गिरी महिला
जिला कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सोमवार की दोपहर एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। पति का इलाज कराने के लिए एक महिला पहुंची और सांसद हेमा मालिनी के पैरों में गिर गई। यह देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और लोगों ने महिला को हटाया। महिला सांसद से पति का निजी अस्पताल में इलाज कराने की मांग कर रही थी। महिला को सिर्फ आश्वासन मिला है।
राया निवासी पिंकी पति और दो छोटे बच्चों को लेकर सोमवार की सुबह 10 बजे इस आशा से जिला कलक्ट्रेट पहुंची कि यहां जनप्रतिनिधि या अधिकारी उसकी परेशानी को समझेंगे और समस्या का समाधान होगा। सांसद हेमा मालिनी के सामने गिड़गिड़ाने लगी। बात न बनती देख पिंकी सांसद के पैरों में गिर पड़ी और पति के इलाज की भीख मांगने लगी। लेकिन यहां भी आश्वासन ही मिला। पिंकी का कहना है कि वह बहुत गरीब है और पति का इलाज नहीं करा पा रही है।