फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Hema Malini inaugurated the waste management plant in Mathura

सांसद हेमा मालिनी ने किया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का शुभारंभ, कूड़े से बनेगी खाद

Sat, 06 Jul 2019 07:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jul 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Hema Malini inaugurated the waste management plant in Mathura
सांसद हेमा मालिनी ने किया प्लांट का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के छावनी परिषद की सिविल एरिया कमेटी की कालोनियों व सैन्य क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े से अब देसी खाद बनने लगी है। छावनी परिषद द्वारा सवा करोड़ की लागत से लगाए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


छावनी परिषद की सिविल एरिया की कालोनी मोतीकुंज, चंदनवन, मोतीकुंज एक्सटेंशन, रेलवे कालोनी, हनुमाननगर, सदर बाजार, खटीक मोहल्ला तथा सैन्य क्षेत्र से रोजाना पांच टन कूड़ा निकलता है। कूड़े के निस्तारण को छावनी परिषद ने यमुना किनारे गोकुल घाट पर एक करोड़ बीस लाख रुपये से 10 टन कूड़ा निस्तारण का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया है। 
विज्ञापन


मेक इन इंडिया तकनीक से बने प्लांट का सांसद हेमा मालिनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर नवीन राठी ने सांसद का स्वागत किया। छावनी परिषद के सीईओ नीरज जैन ने कूड़ा निस्तारण प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश, उपाध्यक्ष केपी सिंह, दीपक चौधरी, अनु सिंह, संजय यादव, सुभाष यादव, मदन मोहन कन्नौजिया, ललिता देवी, देवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, मुनीष कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed