फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Mp Hema Malini And Up Miinister Shrikant Sharma Give Wishes To Mathura People

मथुराः ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और भाजपा सांसद हेमामालिनी ने दी ब्रजवासियों को बधाई

Thu, 13 Aug 2020 01:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 Aug 2020 01:35 AM IST
सार

हेमामालिनी ने ब्रजवासियों को दीं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं 

विज्ञापन
Bjp Mp Hema Malini And Up Miinister Shrikant Sharma Give Wishes To Mathura People
ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा और भाजपा सांसद हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रजवासियों को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा और भाजपा सांसद हेमामालिनी ने बुधवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बदली हुई परिस्थितियों में इस बार कान्हा की नगरी अपने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को पूर्व की भांति उतने धूमधाम से नहीं मना पा रही है।

फिर भी लोगों के मन में प्रभु के जन्मोत्सव का उत्साह और उल्लास उसी प्रकार बना हुआ है। उन्होंने अपील की कि कोरोना संकट को देखते हुए लोग शासन के नियमों का पालन करें और अपने घर पर ही रहकर भगवान से इस वैश्विक संकट को समाप्त करने की प्रार्थना करें। उन्होंने कहा कि हमें अभी अनुशासन में रहकर कोरोना से अपनी लड़ाई लड़नी है। हमने अभी तक जो संयम बरता है उसी कारण हम इस पर काफी हद तक नियंत्रण पा सके हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देश के एकमात्र दीर्घविष्णु मंदिर में मनाई जन्माष्टमी, ठाकुरजी का किया पंचामृत से अभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमामालिनी ने ब्रजवासियों को दीं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने वीडियो जारी कर सबसे पहले राधे-राधे कहा। उन्होंने कहा कि आज ब्रज में हर्षोल्लास का वातावरण है। जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर सभी ब्रजवासियों और कृष्ण भक्तों को शुभकामनाएं।

जन्माष्टमी बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाने वाला अत्यंत पावन पर्व है। इस शुभ अवसर पर भगवान कृष्ण की अद्भुत लीलाओं को स्मरण करें और बड़ी से बड़ी चुनौतियों को पार करने के लिए आध्यात्मिक शक्तियों को प्राप्त करें। सांसद ने यूट्यूब पर चल रहे दो भजन भी अपने समर्थकों को भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed