फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Mp Hans Raj Hans Slams Aam Aadmi Party Statement over Haryana Assembly Elections

सांसद हंसराज हंस का आम आदमी पार्टी पर निशाना, हरियाणा चुनाव पर दिया यह बयान

Mon, 07 Oct 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 07 Oct 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bjp Mp Hans Raj Hans Slams Aam Aadmi Party Statement over Haryana Assembly Elections
वृंदावन पहुंचे सूफी गायक हंसराज हंस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार जो सब्जबाग दिखाकर बनी थी अब झूठ की मिठाई बन गई है जो अब नहीं बिकेगी।
विज्ञापन


विरोधियों का सूपड़ा साफ होगा। रविवार को वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में एक कार्यक्रम में पहुंचे सूफी गायक और सांसद हंसराज हंस ने मीडिया से रूबरू होते हुए दिल्ली की 'आप' सरकार पर इस तरह निशाना साधा।  

सांसद हंसराज हंस ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया है। पार्टी जहां भी भेजेगी, वहां वह जाएंगे। उन्होंने कहा- हम रूह ए सफर हैं हमें नाम से न पहचान कल और किसी नाम से आ जाएंगे..। 
विज्ञापन


सांसद एवं सूफी गायक हंसराज हंस ने कहा कि जिनका कोई सहारा नहीं उनका सहारा होना रब की प्रवृत्ति है। वह सब महापुरुष हैं जिन्होंने भारत के लिए काम किया।

उन्होंने कहा कि वात्सल्य ग्राम में भारतीय संस्कृति एवं अपने धर्म ग्रंथ की शिक्षा दी जा ही है। यह आज के समय में बड़ी बात है। यहां क्रिएशन से लेकर सुपर क्रिएशन तक तालीम दी जाती है। यह आम जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed