{"_id":"5bddb01cbdec22696d78194d","slug":"bjp-mp-babulal-chaudhary-inaugurated-underpass-on-delhi-agra-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-दिल्ली हाईवे पर अब जाम में नहीं फंसेंगे वाहन, रुनकता चौराहे पर अंडरपास शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-दिल्ली हाईवे पर अब जाम में नहीं फंसेंगे वाहन, रुनकता चौराहे पर अंडरपास शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 03 Nov 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
रुनकता चौराहे पर बना फ्लाईओवर शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर रुनकता चौराहे पर अंडरपास शनिवार को शुरू हो गया। साढ़े तीन साल में बनकर तैयार हुए अंडरपास का सांसद चौधरी बाबूलाल ने लोकार्पण किया। अंडरपास शुरू होने से रुनकता चौराहे पर जाम की बड़ी समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
आगरा-दिल्ली हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट के तहत रुनकता चौराहे पर अंडरपास बनाए जाने का काम वर्ष 2015 में शुरू किया गया था। चौराहे पर अतिक्रमण के कारण मुश्किलें आईं। तकरीबन एक साल तक काम बंद पड़ा रहा।
निर्माणदायी एजेंसी एल एंड टी द्वारा बनाए गए अंडरपास का काम बरसात में भी बंद कर दिया गया था। इस दौरान रुनकता चौराहे पर जाम और बड़ी समस्या बन गया था। चौराहे पर अकसर जाम लगा रहता था। साढ़े तीन साल से यहां के लोग जाम की मुसीबत झेल रहे थे।

जाम से मिलेगी निजात
बरसात के बाद अंडरपास के काम में तेजी आई। तीन दिन पहले इसका निर्माण पूरा हुआ। शनिवार दोपहर को सांसद ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हाईवे की दशा सुधरी है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जाम से निजात दिलाने के लिए जगह-जगह अंडरपास और फ्लाईओवरों का निर्माण किया जा रहा है।
एल एंड टी के डीजीएम सचिन ने बताया कि अभी अंडरपास के दोनों ओर नाले का निर्माण किया जाना है। दिवाली के बाद नाले के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। अंडरपास निर्माण में देरी की वजह अतिक्रमण और एनओसी की दिक्कतें रहीं। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. रामेश्वर चौधरी, एल एंड टी के राजेश झा, जेई अंकित, ब्लाक प्रमुख महाराज सिंह, मनीष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।