फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Mla Wife Not Get Bed In Sn Medical College Covid Ward

अव्यवस्था: कोविड वार्ड में बेड को भटकती रहीं जसराना विधायक की पत्नी, डीएम ने एसएन में कराया था भर्ती

Sat, 08 May 2021 12:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 08 May 2021 12:34 AM IST
सार

विधायक व उनकी पत्नी दोनों संक्रमित हैं। शुक्रवार रात विधायक प्रतिनिधि अभिषेक राजपूत विधायक की पत्नी संध्या लोधी को भर्ती कराने के लिए अस्पतालों में भटकता रहा। 

विज्ञापन
Bjp Mla Wife Not Get Bed In Sn Medical College Covid Ward
एसएन मेडिकल कॉलेज का कोविड वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फिरोजाबाद के जसराना से भाजपा विधायक राम गोपाल लोधी की पत्नी को शुक्रवार को एसएन कोविड वार्ड में भर्ती होने के बाद दो घंटे तक बेड नहीं मिला। विधायक फिरोजाबाद अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि उनकी पत्नी को डीएम प्रभु एन सिंह के कहने पर एसएन में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


विधायक व उनकी पत्नी दोनों संक्रमित हैं। शुक्रवार रात विधायक प्रतिनिधि अभिषेक राजपूत विधायक की पत्नी संध्या लोधी को भर्ती कराने के लिए अस्पतालों में भटकता रहा। डीएम प्रभु एन सिंह से वार्ता के बाद उन्हें एसएस इमरजेंसी से कोविड वार्ड में शिफ्ट किया। यहां दो घंटे तक उन्हें बेड नहीं मिला। अभिषेक ने बताया कि कोविड वार्ड के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भगा दिया। विधायक की पत्नी को बेड नहीं मिलने से उनकी हालत बिगड़ गई। रात 12 बजे उन्हें डीएम के दोबारा हस्तक्षेप पर बेड मिल सका।
विज्ञापन

आमजन का क्या होगा
जब विधायक के परिजनों को समय से उपचार नहीं मिल रहा तो सवाल खड़ा होता है कि आमजन को उपचार के लिए क्या-क्या तकलीफ उठानी पड़ रही हैं। डीएम के आदेश के बाद भी एसएन स्टाफ ने तत्परता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएन: वीडियो कॉल पर ले सकते हैं डॉक्टरों से परामर्श, लॉगिन करना होगा ई-संजीवनी ओपीडी एप
 

पहले एंबुलेंस फिर इलाज नहीं मिला, मरीज की मौत
इलाज के अभाव में भी मरीज दम तोड़ रहे हैं। अस्पतालों में जगह नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को खेरागढ़ के मरीज को घर से ले जाने के लिए पहले तो एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाई। ऑटो में लेकर मरीज को परिजन पहले जिला अस्पताल और फिर एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां मरीज को भर्ती नहीं किया गया। घर लौटते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। 

खेरागढ़ के रहने वाले 85 वर्ष के नत्थी सिंह को बृहस्पतिवार से तेज बुखार आ रहा था। सांस लेने में परेशानी हो रही थी। परिजन धर्मवीर ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्होंने 108 एंबुलेंस के लिए करीब दस बार फोन मिलाया। फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने ऑटो की व्यवस्था की। उससे मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से मरीज को एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। यहां बताया गया कि बेड खाली नहीं है। जब काफी समय तक भर्ती नहीं किया गया तो परिजन मरीज को लेकर घर लौटने लगे रास्ते में मौत हो गई। वहीं, दोपहर करीब 12 बजे एक मरीज स्ट्रेचर पर पड़ा हुआ था, परिजन उसको भर्ती कराने के लिए जतन करने में लगे थे, बेड खाली न होने से मरीज को भर्ती किए जाने से मना किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed