फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLA wife did not getting treatment for eight hours at sn medical college agra

आगरा: भाजपा विधायक की पत्नी पहले बेड के लिए भटकीं, फिर इलाज के लिए करना पड़ा आठ घंटे इंतजार

Mon, 10 May 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा / फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा / फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 May 2021 12:01 AM IST
सार

जसराना से भाजपा विधायक व उनकी पत्नी दोनों संक्रमित हैं। शुक्रवार रात विधायक प्रतिनिधि अभिषेक राजपूत विधायक की पत्नी संध्या लोधी को भर्ती कराने के लिए अस्पतालों में भटकता रहा। 

विज्ञापन
BJP MLA wife did not getting treatment for eight hours at sn medical college agra
जसराना भाजपा विधायक राम गोपाल लोधी

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के जसराना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राम गोपाल लोधी की पत्नी को उपचार के लिए आठ घंटे इंतजार करना पड़ा। आगरा में वह बेड के लिए भटकीं। निजी अस्पताल में उन्हें वेंटीलेटर नहीं मिला। डीएम के हस्तक्षेप पर शुक्रवार रात 12.30 बजे बेड मिला। पर, उपचार शुरू नहीं हो सका। सांस की तकलीफ बढ़ने पर रात 2.30 बजे वेंटिलेटर मिला। शनिवार को हालात में सुधार आया है। 

विज्ञापन


भाजपा विधायक और उनकी पत्नी संध्या लोधी दोनों कोरोना संक्रमित थे। विधायक का उपचार फिरोजाबाद के कोविड अस्पताल में चल रहा था। पत्नी को सांस लेने में दिक्कत और ऑक्सीजन स्तर गिरने पर शुक्रवार शाम पांच बजे एसएन मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उन्हें पहले कोविड वार्ड में बेड नहीं मिला। 
विज्ञापन


डीएम के कहने पर मिला बेड
डीएम प्रभु एन सिंह के कहने पर शुक्रवार रात 12 बजे उन्हें भर्ती किया गया। लेकिन भर्ती करने के बाद भी उनका उपचार शुरू नहीं हो सका। फिर डीएम ने दोबारा एसएन मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को आदेश दिया तब जाकर रात 2.30 बजे मरीज को वेंटिलेटर उपलब्ध हो सका। डीएम ने कहा कि विधायक की पत्नी को बेहतर उपचार मिल रहा है। उनकी हालात में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी तंत्र पर लगाया लापरवाही का आरोप, बोले-पत्नी को न तो खाना मिल रहा और न पानी
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी न मिलने पर जसराना विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सरकारी तंत्र पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। कहा कि उनकी पत्नी को न तो खाना मिल रहा है और न ही पानी। कहा मुख्यमंत्री आम जनता तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सरकारी तंत्र माननीयों के साथ भी गलत व्यवहार कर रहा है।

जसराना विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी और उनकी पत्नी संध्या लोधी विगत दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद दोनों को कोविड अस्पताल फिरोजाबाद में भर्ती कराया गया। शुक्रवार शाम संध्या लोधी की हालत बिगड़ी तो उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। हालांकि उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के लिए आठ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। आगरा डीएम के हस्तक्षेप के बाद उन्हें किसी तरह बेड तो मिल गया लेकिन ठीक से उपचार नहीं मिल पा रहा है।

इधर, कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से घर पहुंचे जसराना विधायक को पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। विधायक पत्नी से बात करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अस्पताल प्रबंधन उनके स्वास्थ्य के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे रहा है। रविवार को वीडियो जारी कर विधायक ने कहा उनकी पत्नी को न तो खाना मिल रहा है और न ही पीने को पानी। वीडियो में बोले कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आम जनमानस के लिए रात में भी कार्य कर रहे हैं लेकिन अधिकारी और चिकित्सक व्यवस्था फेल करने में लगे हैं। जसराना विधायक द्वारा जारी किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

वीडियो कॉल पर पत्नी को दिखाया था
विधायक की पत्नी को जिस समय फिरोजाबाद के हॉस्पिटल से एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। उसी समय जिलाधिकारी का फोन मेरे पास आ गया था। विधायक ने भी मरीज के एसएन पहुंचने तक रास्ते में तीन बार बात की। चार वार्ड ब्वाय को लगा दिया गया था। कोविड हॉस्पिटल में बेड खाली कराकर विधायक की पत्नी को भर्ती कराया गया। शाम 7:30 बजे उन्हें भर्ती करा दिया गया। विधायक का वीडियो कॉल आने पर मरीज को दिखा भी दिया गया था। वह चाय पी रही थीं। लगातार मानीटरिंग की जा रही है।  - डॉ. संजय काला, प्राचार्य, एसएन मेडिकल कॉलेज

व्यवस्था: प्रशासन ने तय किए एंबुलेस के रेट, वसूली पर यहां करें शिकायत, डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed