{"_id":"6559e654dcb191086200bfd6","slug":"bjp-mla-virendra-singh-lodhi-cleaned-community-toilet-in-etah-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: जब भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने पकड़ा ब्रश... जुट गए सामुदायिक शौचालय की सफाई में, लोगों ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: जब भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने पकड़ा ब्रश... जुट गए सामुदायिक शौचालय की सफाई में, लोगों ने सराहा
Sun, 19 Nov 2023 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Nov 2023 04:11 PM IST
सार
एटा में भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने ब्रश पकड़ा और सामुदायिक शौचालय की सफाई में जुट गए। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। लोगों ने उनकी सराहना की।
विज्ञापन
सामुदायिक शौचालय की सफाई करते विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार को विश्व शौचालय दिवस मनाया जा रहा है। लोगों को इसके इस्तेमाल को लेकर जागरूक किया जा रहा है। मारहरा से विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी भी जागरुकता के लिए आगे आए। इस मौके पर उनका अंदाज अलग दिखा।
विज्ञापन
विधायक मारहरा कस्बा में बने सामुदायिक शौचालय पहुंचे। यहां गंदे पड़े शौचालय को देख खुद ही ब्रश पकड़ लिया और सफाई में जुट गए। कुछ ही मिनटों में उन्होंने शौचालय चमका दिया। बताते चलें कि उन्होंने ऐसा पहली बार नहीं किया। स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छता कार्यों में उनकी सक्रियता के चर्चे पहले भी रहे हैं। मुख्यमंत्री तक उन्हें फोन कर सराह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन