{"_id":"5b1eb39a4f1c1bf76e8b788b","slug":"bjp-mla-surendra-singh-want-to-taj-mahal-name-ram-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक का बयान- ताजमहल का नाम रखा जाए राम महल या कृष्ण महल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक का बयान- ताजमहल का नाम रखा जाए राम महल या कृष्ण महल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 12 Jun 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
ताजमहल को लेकर विवाद थम नहीं रहे हैं। भाजपा के एक विधायक ने इसको लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा हो सकता है। विधायक ने ताजमहल का नाम बदलने की बात कह दी है।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि ताजमहल का नाम राष्ट्र भक्त महल अथवा राम महल या कृष्ण महल कर देना चाहिए। उन्होंने अन्य इमारतों का भी नाम बदलने की मांग की है।
भाजपा विधायक ने कहा कि बंटवारे के बाद से ही पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र बन गया तथा भारत हिंदू राष्ट्र। अब केवल भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होने की औपचारिकता ही शेष है।

Trending Videos
उन्होंने कहा कि मुस्लिम शासकों बाबर, हुमायूं व अकबर के नाम पर बनी सड़कों व इमारतों का नाम भी बदल देना चाहिए। ताजमहल का नाम राष्ट्र भक्त महल, राम महल या कृष्ण महल कर देना चाहिए।
विधायक ने शिवा जी अथवा चन्द्रशेखर आजाद के नाम का भी सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान परस्त मुस्लिम के नाम पर भारत में किसी सड़क व इमारत का नाम नहीं होना चाहिए।
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क व इमारतों का नामकरण राष्ट्रभक्त डॉ. कलाम, बहादुर शाह जफर के नाम पर हो ताकि राष्ट्रभक्ति की सुगंध आए। बता दें कि इससे पहले भी ताजमहल पर कई नेता बयान विवादित बयान दे चुके हैं।