{"_id":"62dd49a7cd095302836cf435","slug":"bjp-mla-from-kasganj-sadar-accused-the-forest-department-of-scam-of-one-crore-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: वन विभाग पर ट्री गार्ड लगवाने में घोटाले का आरोप, सीएम योगी को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: वन विभाग पर ट्री गार्ड लगवाने में घोटाले का आरोप, सीएम योगी को भेजी शिकायत
Sun, 24 Jul 2022 07:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Jul 2022 07:01 PM IST
सार
कासगंज सदर से भाजपा विधायक ने वन विभाग पर एक करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। ये शिकायत में उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री को भेजी है। इस मामले में विधायक ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
घोटाला(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज में वन विभाग पर पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने में घोटाले का आरोप है। यह आरोप सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने लगाए हैं। विधायक के मुताबिक एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का गबन किया गया है। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री को भेजी है।
विज्ञापन
विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि उनके द्वारा इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। सदर विधायक का कहना है कि वन विभाग के द्वारा एक फर्म के खाते में ट्री गार्ड खरीदने के नाम पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया है। अधिकारियों ने मिलीभगत से इस फर्म को काम दिया, जबकि ट्री गार्ड की कोई आपूर्ति नहीं हुई। कासगंज सदर से भाजपा विधायक ने वन विभाग पर एक करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। ये शिकायत में उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री को भेजी है। इस मामले में विधायक ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
बिना टेंडर कराया गया काम
विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इसमें शामिल हैं। उनका आरोप है कि कोई भी टेंडर नहीं किया गया। बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए धन का हस्तांतरण कर दिया गया। इस मामले की जांच शिकायत मुख्यमंत्री से की है और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। विधायक का यह भी कहना है कि अधिकारियों के द्वारा अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन