फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLA clain Chhatrapati Shivaji imprisoned in Jaipur House agra

भाजपा विधायक का दावा, 'जीएसटी और एडीए ऑफिस' में कैद रहे थे शिवाजी, उठाई ये मांग

Fri, 14 Sep 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 14 Sep 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA clain Chhatrapati Shivaji imprisoned in Jaipur House agra
फाइल फोटो
आगरा में भाजपा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय अब तक गंगाजल परियोजना को लेकर चर्चा में रहते थे, लेकिन अब उन्होंने नया शिगूफा छोड़ा है। उनका कहना है कि छत्रपति शिवाजी को जयपुर राज परिवार के बंगले में कैद कर रखा गया था, जो वर्तमान में जीएसटी और एडीए ऑफिस है। 
विज्ञापन


विधायक ने शहर की पाश कॉलोनी जयपुर हाउस में स्थित जीएसटी कार्यालय और आगरा विकास प्राधिकरण के कार्यालय में छत्रपति शिवाजी का स्मारक बनाने की मांग की है। इसके संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी वार्ता की है। 
विज्ञापन


योगेंद्र उपाध्याय के मुताबिक इतिहास का यह तथ्य गलत है कि मुगल बादशाह औरंगजेब ने शिवाजी महाराज को आगरा किला में कैद रखा था। उन्होंने कहा कि इतिहासकार प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर के शोध और यहां तैनात रहे पूर्व अधीक्षण पुरातत्वविद् भुवन विक्रम का भी ऐसा मानना है कि शिवाजी महाराज को किले में कैद नहीं रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर राज परिवार का था बंगला

विधायक ने बताया कि पड़ताल में यह पता चला है कि शिवाजी को जयपुर राज परिवार के बंगले में कैद रखा था। बाद में वो अवेद्य बंगले का निर्माण करा रहा था, जहां उन्हें जीवनभर कैद रखना चाहता था। 

बाद में यह संपत्ति किसी श्रीराम परिवार के हवाले हो गई। 1970 के आसपास नगर निगम के हैंडओवर हो गई। निगम ने यहां जयपुर हाउस कॉलोनी बसाई और अब दोनों बंगलों में जीएसटी और एडीए कार्यालय हैं। 

उन्होंने कहा कि यहां शिवाजी महाराज का स्मारक का बनना चाहिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। उन्होंने जयपुर के राजपरिवार से मिलकर और तथ्य जुटाने का निर्देश दिया है। अचानक इस मुद्दे उठाने के सवाल पर योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि इतिहास की सही जानकारी होना, इतिहास सहेजकर रखना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed