फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp mla angry because not called in the foundation stone program

यहां BJP नेताओं में खत्म नहीं हो रही 'जंग' अब मेयर पर लाल-पीले हुए ये विधायक

Tue, 29 May 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 29 May 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
bjp mla angry because not called in the foundation stone program
बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
आगरा में भाजपा विधायक और मेयर के बीच चल रही खींचतान कम नहीं हो रही है। आगरा में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगन प्रसाद गर्ग एक बार फिर नगर निगम अधिकारियों और मेयर पर लाल पीले हुए हैं। 
विज्ञापन


इस बार मुद्दा बना है जिला कारागार की सड़क। इसके शिलान्यास कार्यक्रम में न तो विधायक को बुलाया गया और न ही शिलापट्टिका पर विधायक का नाम अंकित किया है। 
विज्ञापन


इससे नाराज विधायक ने मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री से शिकायत करने की बात कही है। 23 मई को जिला कारागार में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलान्यास कार्यक्रम में जेल अधिकारियों के अलावा आसपास के लोग मौजूद रहे। शिलान्यास बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह के हाथों किया गया। 

bjp mla angry because not called in the foundation stone program
BJP
उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम होने के बावजूद चंद कदमों की दूरी पर निवास करने वाले विधायक जगन प्रसाद गर्ग को कार्यक्रम में बुलाया तक नहीं गया।

यही नहीं इससे भी बड़ी बात यह है कि शिलान्यास पट्टिका पर भवानी सिंह का नाम दो बार लिखा गया है। मेयर नवीन जैन का नाम है। जेल अधिकारियों के नाम लिखे हैं, लेकिन विधायक का नाम नहीं ही। 

विधायक को बुरी लगने वाली इससे भी बड़ी बात यह है कि पट्टिका पर जितेंद्र चौहान का भी नाम लिखा है। इस संबंध में जब जगन गर्ग से पूछा गया तो उनका कहना है कि जनता सब देख रही है। 

ऐसा तो कभी भी नहीं हुआ कि क्षेत्रीय विधायक का नाम तक नहीं लिखा जा रहा है। इसकी शिकायत नगर विकास मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी।

प्रदेश सरकार का धन, सरकार का नाम तक नहीं

जगन प्रसाद गर्ग ने करीब 70 लाख रुपये की लागत बन रही है सड़क पर प्रदेश सरकार का धन खर्च हो रहा है और प्रदेश सरकार के किसी भी व्यक्ति नाम तक नहीं है। 

जबकि इस शिलान्यास पट्टिका पर नगर विकास मंत्री और क्षेत्रीय विधायक का नाम होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि शहर में ऐसी ही परंपरा रही है। 

1996 में बनी सड़कों की पट्टिका पर तत्कालीन नगर विकास मंत्री, विधायक और मेयर का नाम लिखा है। विधायक जगन गर्ग ने कहा कि पट्टिकाओं में किसी नियम कायदे को नहीं देखा जा रहा है। 

पार्षद रवि शर्मा के क्षेत्र में बन रही सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक की अनदेखी की गई और तो और पार्षद रवि शर्मा का नाम मेयर के नाम के अक्षरों से भी बड़े अक्षरों में लिखा गया है।

मेयर ने दी सफाई 

मेयर नवीन जैन का कहना है कि यह सही है कि सड़क नगर निगम द्वारा बनवाई जा रही है, लेकिन शिलान्यास कार्यक्रम नगर निगम की ओर से आयोजित नहीं था। 

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री को मुख्य अतिथि बनाया गया था। इसलिए में भाजपा का सदस्य होने के नाते वहां गया था। नगर निगम का तो कोई अधिकारी भी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed