{"_id":"5bb66e1d867a5528d04af8b1","slug":"bjp-mla-allegation-against-co-jasrana-of-conspiring-to-plot-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस के सीओ से भाजपा विधायक को अपनी जान का खतरा, लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस के सीओ से भाजपा विधायक को अपनी जान का खतरा, लगाए ये आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक राम गोपाल लोधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में भाजपा विधायक राम गोपाल पप्पू लोधी ने जसराना के सीओ प्रेम प्रकाश यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीओ उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। लगातार कहने के बाद भी एसएसपी सचिन्द्र पटेल सीओ को उनके क्षेत्र से नहीं हटा रहे हैं। सीओ उनकी हत्या करा सकते हैं। अगर सीओ को पांच अक्तूबर सुबह तक नहीं हटाया गया तो वो दोपहर एक बजे से जिला मुख्यालय पर खिलाफ धरना देंगे।
जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी का कहना है कि सीओ जसराना काफी लंबे समय से समाजवादी पार्टी के एजेंट के रूप में क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वो सपा के कार्यकर्ता की तरह समाजवादी पार्टी के नेताओं से मिलीभगत के साथ क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वो एसएसपी को कई बार सीओ को हटाने की कह चुके हैं, लेकिन एसएसपी उन्हें नहीं हटा रहे हैं।
इससे साफ लगता है कि सीओ को एसएसपी का पूरा संरक्षण है। उन्होंने इस स्थिति से मुख्यमंत्री को भी अवगत करा दिया है। इस संबंध में एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि विधायक के धरने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। विधायक को अगर सीओ से कोई परेशानी है तो वह इसकी जानकारी उन्हें दे सकते हैं।