फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Meeting over loksabha elections preparations in agra

शहर से लेकर देहात तक जमीन मजबूत करने में जुटी भाजपा, बनाया ये प्लान

Fri, 28 Sep 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 28 Sep 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
BJP Meeting over loksabha elections preparations in agra
बैठक में मौजूद भाजपा के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी अब चुनावी मोड में है। आगरा में गुरुवार को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन लोहामंडी में राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने आगरा मंडल की पांच लोकसभा सीटों के पदाधिकारियों और विस्तारकों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को जीत का गणित भी समझाया।
विज्ञापन

 
भूपेंद्र यादव ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने अब तक विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से सीधे तौर पर करीब 22 करोड़ लोगों को लाभांवित किया है। इसमें पांच करोड़ गरीब लोगों को उज्जवला योजना से लाभांवित किया। नौ करोड़ लोग आयुष्मान योजना से लाभान्वित होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 18 हजार गांवों में बिजली पहुंच गई है। शौचालय योजना से गरीबों को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना से शहरों व गांवों में बेघर लोगों को छत मुहैया कराई गई है। 1.50 लाख पोस्ट आफिस को बैंक में मिलाया गया है। 25 करोड़ जनधन खाते खोले गए। सरकार सभी वर्गों के लिए बिना भेदभाव के काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां बूथ का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। भाजपा संस्कारी पार्टी है, यहां पर सपा की तरह ठेकेदारी नहीं चलती। कांग्रेस एससी-एसटी के नाम पर भ्रम फैला रही है। हमें विपक्ष की कार्यशैली पर पैनी नजर रखनी है और उसका मुंहतोड़ जवाब देना है।

अक्टूबर से शुरू हो जाएगा चुनावी अभियान

बैठक में प्रदेश प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि अक्टूबर में हर विधानसभा पर 150 कार्यकर्ता पैदल मार्च करेंगे। सभी मोर्चो की कार्यसमिति बैठक तय की जाएगी। मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। सभी जनप्रतिनिधि ग्राम संपर्क अभियान, ग्राम चौपाल अभियान चलाएंगे। सरकारी योजना का लाभ लेने वालों से संपर्क किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि नवंबर में युवा संपर्क अभियान, युवा संसद अभियान चलाया जाएगा। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने 24 सूत्रीय कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। नए बूथों पर जल्द बूथ समिति बन जाएंगी। सदस्यता अभियान के लिए नंबर जारी कर दिया गया है। इसके तहत 1800 266 1001 पर संपर्क कर नए सदस्य बनाए जा सकते हैं। हर बूथ पर पांच बाइक कार्यकर्ता की टीम बनाई जाएगी। बैठक में आईटी संयोजक गौरव वार्ष्णेय ने नरेंद्र मोदी पर आधारित फिल्म चलवाई और नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड कराया। 

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, हेमेंद्र शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, एसपी सिंह बघेल, चौधरी बाबूलाल, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, महेश गोयल, हेमलता दिवाकर, जितेंद्र वर्मा, राम प्रताप चौहान, चौधरी उदयभान सिंह, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, श्याम भदौरिया समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed