फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP meeting in kasganj

मोदी सरकार ने सर्वहितकारी कदम उठाते हुए ऐतिहासिक बजट दिया- बीएल वर्मा

Sun, 14 Feb 2021 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
BJP meeting in kasganj
ासगंज में भाजपा की जिला संगोष्ठी में मंचासीन राज्य सभा सांसद बीएल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी स? - फोटो : KASGANJ
राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि से सर्व समावेशी, सर्वस्पर्शी बजट दिया है। कोविडकाल की कठिन परिस्थितियों के बावजूद दूरगामी परिणाम देने वाला यह सर्वजन का बजट सराहनीय है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद भाजपा के जिला कार्यालय पर लोक कल्याणकारी बजट को लेकर संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि इस बजट देश किसान, मजदूर, व्यापारी, उद्योगपति सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। जिससे देश का चहुुंमुखी विकास होगा। जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में देश विकास के आयामों को छू रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि सरकार का बजट बेहद सराहनीय है। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने किया। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप सिंह ने बजट पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान डॉ. केत सिंह वर्मा, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश वाष्र्णेय, प्रदीप सीए, महेंद्र बघेल, राजवीर सिंह, अनिल पुंढीर, संजय सोलंकी, रामेश्वर दयाल महेरे, रामगोविंद, रामनिवास, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मिथलेश वर्मा, मीडिया प्रभारी केके सक्सेना सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed