फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp leaders trying to join the district executive agra

आगरा: भाजपा जिला कार्यकारिणी के लिए दांव पेंच शुरू, इस पद के दावदारों की लंबी लाइन

Sat, 30 Nov 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Nov 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
bjp leaders trying to join the district executive agra
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में भाजपा के जिला और महानगर अध्यक्ष घोषित होने के बाद अब कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए दावेदारों ने मशक्कत शुरू कर दी है। कोई अपनी वरिष्ठता तो कोई जातिगत समीकरण के आधार पर अपनी ताल ठोंक रहा है। वहीं, वर्तमान कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारी किनारा करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने 27 नवंबर की रात को जिला और महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी। पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया की टीम में महामंत्री रहे गिर्राज सिंह कुशवाह को जिले की और ब्रजक्षेत्र कार्यकारिणी में रहे भानु महाजन को महानगर की कमान दी गई है। इनके चुनाव से कइयों के मंसूबे ध्वस्त हो गए। 
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष पद के लिए 21 और जिलाध्यक्ष के लिए 19 नामांकन हुए थे। ऐसे में मजबूत दावेदारी मान रहे दावेदारों के समर्थकों के अरमान भी धरे रह गए। अब वे नई टीम में जगह बनाने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से भी कई दावेदार अपना रास्ता आसान करने की जुगाड़ में है। सबसे अधिक मारामारी जिला या महानगर महामंत्री पद को लेकर है। इस पद के दावेदारों की लंबी लाइन है। 

सपा का संशय अभी खत्म नहीं

समाजवादी पार्टी ने हाल ही में कई जिलों के जिला व शहर अध्यक्ष घोषित किए हैं। मगर, इसमें आगरा शामिल नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि सपा यहां भी जल्द ही दोनों पदों पर ताजपोशी कर सकती है। 

ऐसे में सपा के दावेदार भी अपने संगठन में सक्रिय हो गए हैं। हालांकि विपक्ष में होने के कारण दोनों ही पदों पर सीमित दावेदार हैं। निवर्तमान शहर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि जल्द ही सभी इकाइयां बहाल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed