फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leaders do not bother at booths, no opposition

भाजपा नेताओं के बूथों पर न टिक पाया कोई विरोधी

Thu, 16 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Thu, 16 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders do not bother at booths, no opposition
bjp - फोटो : अमर उजाला
मोदी की आंधी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और नेताओं को अपने बूथ बचाने के लिए कोई मशक्कत नहीं करनी पड़ी। नेताओं के बूथों पर छप्पर फाड़ कर वोट बरसे। विरोधी तो उनके सामने कहीं भी नहीं टिक पाए।
विज्ञापन

आगरा छावनी सीट पर भाजपा के प्रत्याशी जीएस धर्मेश के बूथ संख्या पर 203 पर बीएसपी को 31, सपा 87 और भाजपा को 448 वोट मिले। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के बूथ 266 पर पार्टी को 329, सपा को 38 और बसपा को 03 वोट मिले हैं। दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय को 282, कांग्रेस 34 और बसपा को 24 वोट मिले हैं। आगरा ग्रामीण सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली हेमलता दिवाकर का निवास उत्तर विधानसभा में हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपने बूथ पर पार्टी को सफलता दिलाई है। हेमलता दिवाकर के बूथ संख्या 16 पर सपा को 35, बीजेपी 171 और बसपा को 69 वोट मिले हैं। एत्मादुपर विधानसभा सीट पर पहली बार कमल खिलाने वाले रामप्रताप चौहान उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अपने बूथ पर 238 को बचाने में कामयाब रहे हैं। उनके बूथ पर सपा को 72, बीजेपी 313 और बसपा को नौ वोट मिले हैं। जगन प्रसाद गर्ग के बूथ नंबर 154 पर सपा को 147, बीजेपी को 344 और बसपा 124 वोट मिले हैं। सांसद रामशंकर कठेरिया के मतदान केंद्र खंदारी होमसाइंस के बूथ संख्या 190 पर सपा को 158, बीजेपी को 362 और बसपा को 93 वोट मिले हैं। बाह सीट पर भाजपा की विधायक पक्षालिका सिंह के बूथ संख्या 349, 350 पर भाजपा को क्रमश: 279 और 337 वोट मिले हैं जबकि बसपा प्रत्याशी को 107 और 18 मत प्राप्त हुए हैं। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी बाबूलाल के मतदेय स्थल पनवारी में भाजपा को जीत मिली है। फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी उदयभान सिंह के दक्षिण विधानसभा में स्थित 123 नंबर बूथ पर भाजपा को 627, कांग्रेेस को 86 और बसपा को 52 मत मिले हैं। खेरागढ़ के विधायक महेश गोयल के तांतपुर स्थित बूथ संख्या 11 पर भाजपा को 4963, बसपा को 2793 और कांग्रेस को 1235 वोट पर ही संतोष करना पड़ा है। फतेहाबाद के विधायक जितेंद्र वर्मा के बूथ पर भी पार्टी को जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed