फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader son shot dead in mainpuri Uttar Pradesh

UP: मैनपुरी में भाजपा नेता के 11 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या, प्रधानी के चुनाव से पनपी थी रंजिश

Fri, 31 Mar 2023 08:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 08:10 PM IST
सार

प्रधानी के चुनाव की रंजिश में 11 साल के मासूम बालक की जान चली गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस भी सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं करना चाहती। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। इसको लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
BJP leader son shot dead in mainpuri Uttar Pradesh
मृत बालक का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भाजपा नेता के 11 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात एक दावत के कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां भाजपा नेता सुखराम राजपूत के साथ उनका मासूम बेटा भी मौजूद था। सूचना पर एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी व उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस वारदात के पीछे तीन साल पुरानी रंजिश सामने आई है। बताया गया है कि वर्ष 2021 में आरोपी की पत्नी चुनाव जीत गई थी। वहीं सुखराम हार गए थे। इसके बाद से ही दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी।
विज्ञापन



वर्ष 2021 से पहले मुड़ई निवासी सुखराम राजपूत ग्राम प्रधान थे। उस समय आरोपी अनुपम गुप्ता नोएडा में रहता था। 2021 में जब गांव में प्रधानी के चुनाव की घोषणा हुई तो अनुपम ने अपनी पत्नी को सुखराम के सामने मैदान में उतार दिया। चुनाव का नतीजा आया तो आरोपी अनुपम की पत्नी विजयी घोषित की गईं। बस यहीं से दोनों परिवार के बीच रंजिश पनप गई। दोनों पक्ष के लोग भी अलग-अलग खेमे में बंट गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri Murder: रंजिश के चलते भाजपा जिलामंत्री के 11 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या, प्रधानपति गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विवाद ने पकड़ा तूल

बृहस्पतिवार की रात जब अनुपम और सुखराम के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद अनुपम गुप्ता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी। जिसमें सुखराम के बेटे सनी की जान चली गई।

गांव में पुलिस बल तैनात

प्रधानी की रंजिश में हुई घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। आरोपियों के घर पर ताले लटके हुए हैं। वहीं पुलिस भी सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं करना चाहती। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके, इसको लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed