फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader son Btech student dead body found hanging from the noose in agra

आगरा: फंदे से लटका मिला भाजपा नेता के बेटे का शव, कागज पर लिखा मिला- ये सुसाइड नहीं, मर्डर है

Sat, 09 Apr 2022 04:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 04:11 PM IST
सार

आगरा में बीटेक फोर्थ ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र के पिता भाजपा के नेता हैं। जब बेटे की मौत की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि 'मम्मी पापा माफ कर देना मुझे, ये सब और नहीं बर्दाश्त हो रहा'।

विज्ञापन
BJP leader son Btech student dead body found hanging from the noose in agra
बीटेक छात्र ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा के देवी नगर में भाजपा नेता अनूप तिवारी के बेटे धनंजय तिवारी ने शुक्रवार रात को घर में खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिलने पर जानकारी हुई। वह बीटेक चतुर्थ वर्ष का छात्र था। एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसने अपनी मौत के लिए तीन युवकों को जिम्मेदार ठहराया है। पिता का आरोप है कि तीनों ने बेटे की पिटाई की थी। मोबाइल और रुपये मांग रहे थे। इससे अवसाद में उसने आत्मघाती कदम उठाया।

विज्ञापन


अनूप तिवारी भाजपा कैलाश मंडल के पूर्व अध्यक्ष हैं। गोपेश्वर मंडल के प्रवासी और महानगर कार्यकारिणी सदस्य हैं। वह एफएमसीजी उत्पाद के डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं। उन्होंने बताया कि बड़ा बेटा धनंजय (21) आरबीएस कॉलेज, बिचपुरी में मेकेनिकल में बीटेक चतुर्थ वर्ष का छात्र था। शुक्रवार रात साढ़े दस बजे बेटा बात करने के बाद कमरे में चला गया था। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे पत्नी सीमा बेटे को जगाने कमरे में गईं। धनंजय पंखे से रस्सी से बने फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर पत्नी की चीख निकल गई। इस पर वो पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे में जांच की। वहीं घटना की जानकारी पर दयालबाग पुलिस चौकी पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल आ गए। उन्होंने कार्रवाई के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने बेल्ट से लगाई थी बेटे की पिटाई

थानाध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि अनूप तिवारी की तहरीर पर मयंक शर्मा, संचित गुप्ता और मयंक के भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

उन्होंने तहरीर में लिखा कि तीनों युवकों ने बेटे को होली की दूज पर वजीरपुरा स्थित मॉल के पास बेल्ट से पीटा था। 20 हजार रुपये और मोबाइल की मांग की थी। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे धनंजय अवसाद में था। वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया। उन्होंने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सुसाइड नोट में लिखा : सॉरी मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना...

थाना न्यू आगरा पुलिस के मुताबिक, कमरे में एक डायरी मिली, जिसके एक पन्ने पर सुसाइड नोट लिखा हुआ था। यह धनंजय की तरफ से है। इसमें उसने लिखा है कि सॉरी मम्मी पापा माफ कर देना मुझे। मैं जा रहा हूं। आप सबको छोड़कर। अब बहुत हो गया। मेरे से यह सब और नहीं झिल रहा। मैं कितने काम्प्लीकेशन के साथ जी रहा हूं। मैं जानता हूं। आई एम रियली सॉरी...।

...यह सुसाइड नहीं काइंड ऑफ मर्डर है

इसके बाद लिखा कि जो भी कुछ मेरी लाइफ में हुआ वो बड़े गोलू को, आदित्य को और एक युवती को सब पता हैं। बस यह तीन लड़के हैं। मयंक शर्मा, संचित गुप्ता और एक मयंक का भाई। इन्हें देखना। बाकी युवती (एक दूसरी युवती का नाम लिखा है) को इन्फार्म करके बुला लेना। बस एक रिक्वेस्ट है यह पोस्टमार्टम ना करवाना। बाकी कुछ नहीं चाहिए। गोलू भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना। और एक यह लड़के बचने नहीं चाहिए। एक एनी कॉस्ट। यह सुसाइड नहीं काइंड आफ मर्डर है।

सोते से पहले की बात, सुबह फंदे पर लटका मिला

अनूप तिवारी ने बताया कि उनका धनंजय बड़ा बेटा था। छोटा मृत्युंजय तिवारी उर्फ गोलू है। वह बीएएलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है। धनंजय ने नवरात्र में व्रत रखा था। शुक्रवार रात को वो उनसे बात कर रहा था। परिवार में दो शादियां होने वाली हैं। उनमें जाने को लेकर चर्चा की थी। इसके बाद फलाहार करने की कहकर कमरे में चला गया था। सुबह वह फंदे पर लटका मिला। बेटे की मौत से पिता और मां सदमे में हैं।

पुलिस ने युवती से की बात

थानाध्यक्ष अरविंद निर्वाल ने बताया कि धनंजय ने अपने सुसाइड नोट में दो युवती का जिक्र किया है। इनमें से एक युवती आगरा की रहने वाली है। उससे बात की गई। उसने बताया कि आरोपी मयंक बीबीए पास है। वह अब साइबर कैफे चलाता है। उसका भाई पढ़ाई कर रहा है। वहीं संचित के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। तीनों को हिरासत में लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed