फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Leader Son 130 Obscene Videos scandal Neeraj arrested for making video viral, others are being searched

यूपी का अश्लील वीडियो कांड: नहीं थम रहे Videos...रोज नए-नए आ रहे सामने, भाजपा नेत्री के बेटे का साढ़ू गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 10:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Jun 2025 10:12 AM IST
सार

यूपी के मैनपुरी में भाजपा की कथित नेत्री सीमा गुप्ता के विवाहित बेटे शुभम गुप्ता और उसकी प्रेमिका के अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने शुभम गुप्ता के साढ़ू को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
BJP Leader Son 130 Obscene Videos scandal Neeraj arrested for making video viral, others are being searched
भाजपा नेत्री के बेटे की अश्लील वीडियो वायरल - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा की कथित नेत्री सीमा गुप्ता के विवाहित बेटे शुभम गुप्ता और उसकी प्रेमिका के अश्लील वीडियो वायरल मामले और घरेलू हिंसा में दर्ज केसों में पुलिस स्तर से कार्रवाई शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने वीडियो वायरल करने के आरोप में शुभम के साढ़ू नीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


नीरज का मोबाइल भी जब्त करते हुए जांच के लिए साइबर सेल या फिर आगरा एफएसएल भेजा जाएगा, ताकि पता किया जा सके कि उसने कितने वीडियो वायरल किए, उसे वीडियो कहां से प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, महिला थाना पुलिस ने घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना के मुकदमे में वादी शीतल गुप्ता को बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। आरोपी शुभम व उसके परिजन को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में लग गई है। 

बिना पुलिस की अनुमति के जिला नहीं छोड़ सकेंगे आरोपी
आरोपी बिना पुलिस की अनुमति के जिला भी नहीं छोड़ सकेंगे। इसके अलावा पुलिस जांच में सहयोग करेंगे और जब भी पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी थाने पर हाजिर होना पड़ेगा।

 

मोहल्ला दरीबा, शहर कोतवाली निवासी सीमा गुप्ता के बेटे शुभम की पत्नी शीतल ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है। महिला थाने की इंस्पेक्टर हेमलता सिंह का कहना है कि वादी शीतल को बयानों दर्ज कराने के लिए कहा गया है। 

 

वादी पक्ष के बयान की प्रकिया होने के साथ ही आरोपी पक्ष के नोटिस भी जारी करने की दिशा में पुलिस काम कर रही है। शीतल गुप्ता द्वारा दर्ज कराए घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न के इस केस में सास सीमा गुप्ता, पति शुभम गुप्ता, ससुर भगवत शरण गुप्ता, ननद कोमल गुप्ता उर्फ लवली नामजद है। 

 

जीजा नीरज गुप्ता और बहन खुशबू के खिलाफ केस दर्ज
वहीं, वायरल वीडियो प्रकरण में शुभम गुप्ता की प्रेमिका ने शहर कोतवाली में शुभम की पत्नी शीतल गुप्ता, उसके जीजा नीरज गुप्ता और बहन खुशबू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शहर कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि वादी महिला को बयानों के लिए बुलाया गया है। आरोपी पक्ष में से नीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में विवेचना प्रचलित है।

नहीं थम रहे वीडियो, हर रोज नये-नये आ रहे सामने
इस मामले में वायरल वीडियो में दिख रही महिला ने बेशक केस दर्ज करा दिया है। मगर, अभी तक वीडियो थम नहीं रहे हैं। लगातार नये-नये वीडियो सामने आ रहे हैं। शुक्रवार रात को भी फिर से चार नये वीडियो और सामने आए।

 

सीमा गुप्ता ने भी रखा अपना पक्ष
सीमा गुप्ता ने अपना पक्ष रखा है। सीमा गुप्ता का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे की शादी शीतला गुप्ता से खुद 30 लाख रुपये खर्च कर कराई थी। शीतल के जीजा नीरज और बहन खुशबू ही इस रिश्ते को लेकर आए थे। 

 

सीमा ने यह भी स्वीकार है कि बेटे शुभम के शादी से पूर्व एक महिला से संबंध थे। उससे वह शादी भी करना चाहता था। इस बात की जानकारी शीतल गुप्ता सहित नीरज, खुशबू को भी थी। शीतल ने शादी के बाद लालच के चलते वीडियो वायरल करने का कृत्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed