फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader's factory watchman was brutally murdered after being crushed by a tractor

Mathura: भाजपा नेता की फैक्टरी में ट्रैक्टर से कुचलकर चौकीदार की हत्या, चारपाई पर बंधा मिला शव

Sat, 04 Jun 2022 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 08:57 AM IST
सार

मथुरा के थाना हाईवे के नवादा के पास भाजपा नेता की इंटरलॉकिंग फैक्टरी में चौकीदार की ट्रैक्टर चढ़ाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह आए मजदूरों ने देखा तो हाईवे पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
BJP leader's factory watchman was brutally murdered after being crushed by a tractor
दुर्गाप्रसाद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव नवादा के निकट भाजपा नेता नेत्रपाल चौधरी की भक्ति कंक्रीट उद्योग फैक्टरी में ट्रैक्टर से कुचलकर चौकीदार की हत्या कर दी गई। चारपाई पर चौकीदार के हाथ-पैर बांधे गए। सिर पर भारी वस्तु से वार किया गया। इसके बाद उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। शनिवार की सुबह आए मजदूरों ने लहूलुहान चौकीदार को देखा तो दंग रह गए। हाईवे पुलिस और फैक्टरी मालिक भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पूरी जानकारी जुटाई। मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञातों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

ढाई साल से नौकरी कर रहा था चौकीदार 

थाना हाईवे के नवादा के समीप आगरा-दिल्ली हाईवे पर भाजपा नेता नेत्रपाल चौधरी की भक्ति कंक्रीट उद्योग फैक्टरी में पिछले ढाई साल से गांव बिरजापुर का दुर्गाप्रसाद (59) पुत्र गोकुल चंद चौकीदार था। रोज की तरह वह चारपाई पर सो रहा था। दीवार फांदकर घुसे हमलावरों ने सोते हुए चौकीदार के हाथ-पैर चारपाई से बांध दिए। उसके बाद सिर में भारी वस्तु से प्रहार किया। फैक्टरी में इंटरलॉकिंग से भरी ट्रॉली से ट्रैक्टर निकालकर चौकीदार के ऊपर चढ़ाकर बेरहमी से हत्या कर दी। 

विज्ञापन


सुबह मजदूरों के आने पर इसकी जानकारी हुई तो सूचना पर एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ रिफाइनरी धर्मेंद्र सिंह चौहान और एसएचओ अनुज कुमार भी पहुंच गए। मृतक दुर्गा प्रसाद के भाई नीरज ने बताया कि पिछले ढाई साल से यहां काम कर रहे हैं। शुक्रवार शाम को घर भी आए थे, बच्चों को खिलाकर फिर फैक्टरी चले गए। एसपी सिटी ने बताया कि मृतक के चाचा रामबाबू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अविवाहित था मृतक

बिरजापुर का रहने वाला चौकीदार दुर्गाप्रसाद अविवाहित था और पिछले ढाई साल से इसी कंक्रीट उद्योग में चौकीदार कर रहा था। रात में ड्यूटी पर आने से पहले वह चचेरे भाइयों के बच्चों से मिलकर आया था। मृतक के परिजन उसकी व परिवार की किसी से रंजिश से भी इनकार कर रहे हैं।

हत्याकांड से क्षेत्र में उबाल

हाईवे थाना क्षेत्र में हुई दुस्साहसिक वारदात से जहां पीड़ित का परिवार दुखी है, वहीं क्षेत्र में भी इस घटना से आक्रोश है। एसपी सिटी एमपी सिंह का कहना है कि टीम लगाकर आरोपियों को पकड़ने में जुटी है। जल्द से जल्द हत्यारोपी गिरफ्त में होंगे।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए हैं तथ्य

चौकीदार की हत्या की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक चौकीदार मोबाइल का काफी शौकीन था। हालांकि पुलिस ने उसका मोबाइल भी कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed