फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader Raghuraj Singh again received threats on phone security increased

भाजपा नेता रघुराज सिंह को फिर मिली धमकी, फोन करने वाले ने मोदी-शाह का भी नाम लिया

Sat, 25 Jan 2020 12:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 25 Jan 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Raghuraj Singh again received threats on phone security   increased
भाजपा नेता रघुराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के नेता रघुराज सिंह को फोन पर फिर धमकी मिली है। रघुराज सिंह शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। यहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही उनके पास फोन आया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्मृति ईरानी को भी गालियां देते हुए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

  
अलीगढ़ में विगत 12 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में नुमाइश ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में रघुराज सिंह ने भाषण दिया था, जिससे बाद से ही उन्हें धमकी दी जा रही है। रघुराज सिंह मिथलेश आश्रम में ठहरे हैं। रघुराज सिंह आज मृदुल कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं। देर रात करीब दस बजे उन्हें अज्ञात नंबर से फोन पर धमकी दी गई।
विज्ञापन


रघुराज सिंह ने बताया कि विगत 14 जनवरी को दोपहर में पांच बार लखनऊ में फोन पर हंगरी के नंबर से धमकी दी गई थी। 17 जनवरी को एटा महोत्सव में दो बार धमकी मिली। इसकी जानकारी मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर और अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि को दी है। एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि रघुराज सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed