{"_id":"5ac4e8d44f1c1bc8618b567a","slug":"bjp-leader-mahendranath-pandey-said-violence-under-conspiracy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने हिंसा पर कही बड़ी बात, विपक्ष पर खड़े कि ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने हिंसा पर कही बड़ी बात, विपक्ष पर खड़े कि ये सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत समन्वय बैठक में भाग लेने आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट के मामले में दलित संगठनों द्वारा की गई हिंसा एक सोची समझी साजिश थी।
जिसे भारतीय जनता पार्टी ने नाकाम कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे बसपा और सपा का हाथ है। महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि यह जांच का विषय है कि दलित संगठनों द्वारा की गई हिंसा केवल उन्हीं राज्यों में हुई।
जहां भाजपा की सरकार है। उन शहरों में अल्पसंख्यक क्षेत्रों में बाजार खुले रहे और जहां भाजपा समर्थित व्यापारी अपना कारोबार करते हैं, वहां उपद्रव हुआ। हालांकि भाजपा ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।

महज छह दिन के अंदर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल कर दी है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने वादों के नारों के सहारे जनता को गुमराह किया है।
समाज के दुख दर्द को समझा नहीं, उनके लिए कभी कुछ नहीं किया, अब भाजपा दलित, अति दलित, वंचित और गरीब के लिए काम कर रही है तो उन दलों को रास नहीं आ रहा है। इन साजिशों को लेकर भाजपा ज्यादा चौकन्नी है।
लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर सपा और बसपा के संभावित गठबंधन के सवाल पर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि बुआ और भतीजे का गठबंधन नहीं चल पाएगा। इनका पहले भी गठबंधन हुआ जो सर्वाधिक अल्पकालिक गठबंधन था।
इनकी विचारधाराएं अलग हैं। इनके नेता गठबंधन करेंगे और जनता भाजपा के साथ होगी। यह चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने के लिए होगा और देश में ऐसा कोई नेता दल नहीं है, जो नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व को चुनौती दे सके।

हर महीने होंगी समन्यव बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि अब प्रदेश में हर महीने समन्वय बैठक होगी। इस बैठक के माध्यम से संगठन की छोटी-मोटी समस्या का निराकरण किया जाएगा और विधायक, मंत्रियों के कामकाज पर नजर रखी जाएगी।
समन्वय समिति में जिला प्रभारी मंत्री, जिला प्रभारी, मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष आदि होंगे। प्रदेश अध्यक्ष के स्तर पर मानीटरिंग होगी ताकि हर महीने बैठक हो सके। उन्होंने कहा कि 2019 की चुनावी तैयारी के तहत भाजपा ने रूपरेखा तय कर ली है।
इसके 6-14 अप्रैल तक स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे। जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। सेक्टर स्तर पर कार्यक्रम होंगे वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रवास होंगे। एक पदाधिकारी कम से कम 20-30 गांवों में जाकर संपर्क करेगा।