फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp leader hemendra tiwari beating by sub inspector in agra

आगरा में दरोगा ने भाजपा नेता को पीटा, भाजपाइयों ने थाना घेरकर किया हंगामा

Sun, 02 Dec 2018 01:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 02 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
bjp leader hemendra tiwari beating by sub inspector in agra
भाजपाइयों ने थाना घेरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना शाहगंज के एक दरोगा पर भाजपा के मीडिया प्रभारी हेमेंद्र तिवारी ने पिटाई का आरोप लगाया है। उनकी आंख में चोट लग गई। इसकी जानकारी पर भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक महेश गोयल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पर आ गए। 
विज्ञापन


उन्होंने थाने का घेराव कर हंगामा किया। सूचना पर एसपी सिटी प्रशांत वर्मा पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही भाजपाई शांत हुए।
हेमेंद्र तिवारी फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं। 

शनिवार को वह बृज क्षेत्र कार्यालय से फतेहपुर सीकरी अपनी कार से जा रहे थे। साकेत कालोनी चौराहे पर उन्हें दोस्त बंटी कर्दम मिल गए। उन्होंने बताया कि कार को सड़क किनारे पर लगाकर दोस्त से बात करने लगे। 
विज्ञापन


तभी एक साइकिल से जा रहा बालक उनकी कार से टकरा गया। इस पर हेमेंद्र कार से उतरकर उसे देखने लगे। आसपास लोग भी जुट गए। तभी दरोगा कृष्ण कुमार आए। आरोप है कि हेमेंद्र ने अपना परिचय दिया तो दरोगा भड़क गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विरोध किया। इस पर मुंह पर घूंसे मारे। इससे उनकी आंख में चोट लग गई। लोगों की भीड़ जुटने पर दरोगा चले गए। हेमेंद्र ने घटना की जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया को दी। 

इस पर जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, सांसद बाबूलाल, विधायक महेश गोयल, जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे, सोनू चौधरी, प्रशांत पौनिया, अनुराग उपाध्याय पहुंच गए। उन्होंने घेराव कर लिया। सूचना पर एसपी सिटी प्रशांत वर्मा, सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा आ गए। 

उन्होंने भाजपाइयों से बात की। इसके बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। तब कहीं भाजपाई थाने से हटे। एसपी सिटी का कहना है शिकायतकर्ता का मेडिकल कराया जा रहा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटनाक्रम की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

जगदीशपुरा में भाजपा नेता को हवालात में डाला था
मंगलवार को जगदीशपुरा थाना के दो सिपाहियों ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुलश्रेष्ठ को हवालात में डाल दिया था। अजय बोदला में एक दुकान से बच्चों के लिए कपड़े खरीद रहे थे। सिपाहियों ने उन पर शराब पीने का आरोप लगाया था। वह उन्हें ऑटो में डालकर थाना ले गए। पिटाई की।

हवालात में डाल दिया। भाजपा नेताओं के पहुंचने पर उन्हें बाहर निकाला गया। शहर में कई बार हो चुका है टकराव आगरा में पुलिस और भाजपाइयों के बीच टकराव का यह नया मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार हंगामा हो चुका है।

इससे पहले शिव मंदिर परिक्रमा के दिन भाजयुमो नेता से साईं की तकिया पर सिपाहियों ने अभद्रता कर दी थी। तब भी तीन सिपाहियों पर कार्रवाई की गई थी। 
ताजगंज में एक धर्मस्थल के प्रकरण में धरना दे रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं थीं। सदर थाना में आरोपियों को छुड़ाने पर बवाल हुआ था। पुलिस ने भाजपाइयों को दौड़ा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed